{"_id":"993391e518682b90d095aeffd93c52f0","slug":"sunam-zone-wins-kabbddi-competation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मुकाबले में सुनाम जोन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी मुकाबले में सुनाम जोन ने बाजी मारी
अमर उजाला संगरूर
Updated Wed, 02 Oct 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में बुधवार को 19 साल वर्ग के लड़के लड़कियों का कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया।
यह जानकारी टूर्नामेंट के जिला कन्वीनर हरजिंदर सिंह डीपीई ने दी।
उन्होेंने बताया कि प्रिंसिपल सुभाष चंद के नेतृत्व में हुए इस दो दिवसीय जिलास्तरीय सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट में जिले के आठ जोनों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान लड़कियों के हुए दिलचस्प मुकाबले में सुनाम जोन ने पहला और भोगीवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह लड़कों के मुकाबले में भवानीगढ़ जोन की टीम ने पहला और भोगीवाल जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन मैचों की कमेंट्री तरसेम माही ने बाखूबी ढंग से की। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरीक सिंह, जगदीप सिंह तूर, राजवंत सिंह, जरनैल सिंह, चरण सिंह, गोगी कोच, मग्घर सिंह, रन सिंह, हरकीरत सिंह, बलविंदर सिंह हाजिर थे।