फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukhbir go to chunni lal's house

पूर्व निकायमंत्री भगत चुन्नी लाल की कोठी में जाएंगे सुखबीर

Wed, 25 Sep 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 25 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
 sukhbir go to chunni lal's house
निकाय विभाग से शिफ्ट होकर जंगलात मंत्री बनने वाले भगत चुन्नी लाल की जालंधर में स्थित कोठी में वीरवार को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जाएंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के शेड्यूल में कहीं नहीं था कि वे 26 सितंबर को जालंधर में अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल की कोठी में जाएंगे, यह कार्यक्रम बुधवार को अचानक तैयार किया गया है।

जालंधर में 26 सितंबर को सुखबीर बादल 41 करोड़ के विकास कार्यों का नींवपत्थर रखेंगे। वे गांव बंबियावाली में नौ करोड़ की लागत से 10 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन, दशमेश नगर में 31.70 करोड़ की लागत वाले वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह कार्य सीवरेज बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है, जिसमें 18 ट्यूबवेल, 74 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन व 5 पानी की टंकी का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन


सुखबीर बादल जालंधर में लक्की पैलेस में जनता को संबोधित भी करेंगे। डिप्टी सीएम सुखबीर इसके बाद सीधा भगत चुन्नी लाल की कोठी जाएंगे।

भगत चुन्नीलाल के पास सबसे पावरफुल महकमा निकाय विभाग था, जिसको मंगलवार को छीनकर उनको जंगलात विभाग दे दिया गया है। इस उलटफेर के 24 घंटे बाद ही डिप्टी सीएम सुखबीर का उनकी कोठी जाना एक नई चर्चा को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम जितनी बार भी जालंधर आए, वे कभी चुन्नी लाल की कोठी में नहीं गए। उनकी अचानक इस फेरी को लेकर सियासत का बाजार गर्मा गया है। चर्चा तो यह उठ रही है भाजपा की जिस लॉबी ने चुन्नी लाल का विभाग बदलवाया है, उनको सीधा संकेत डिप्टी सीएम सुखबीर देने जा रहे हैं कि वह चुन्नी लाल के साथ हैं।

इतना ही नहीं सुखबीर की इस फेरी को लेकर प्रशासन ने भी भगत चुन्नी लाल के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed