फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukhbir, faridkot, election, campaign, start

मतभेद भुलाकर प्रचार में जुटे शिअद नेता

Wed, 12 Mar 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,फरीदकोट
ब्यूरो/ अमर उजाला,फरीदकोट Updated Wed, 12 Mar 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, faridkot, election, campaign, start
शिअद प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी नेताओं को 30 अप्रैल तक अपने आपसी मतभेदों को ठंडे बस्ते में डालकर चुनाव प्रचार में जुटने की हिदायतें दी है।
विज्ञापन



वे बुधवार को महाराजा पैलेस में फरीदकोट संसदीय सीट में शामिल नौ विधानसभा क्षेत्रों के आला नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक के माध्यम से फरीदकोट से शिअद प्रत्याशी परमजीत कौर गुलशन की चुनावी मुहिम का रस्मी आगाज किया गया।
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने फरीदकोट संसदीय सीट से अपना राजनैतिक जीवन शुरू किया था और उस समय कई बार भाषण देते समय उनकी टांगे भी कांप जाती थी। यहीं पर गुरदेव सिंह बादल जैसे सीनियर नेताओं से उन्हें भाषण की कला सीखने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने फरीदकोट सीट को हमेशा अपना समझा है और भविष्य में भी यह लगाव बरकरार रहेगा। पिछले सात साल से राज्य की सेवा कर रहे शिअद-भाजपा गठबंधन को केंद्र सरकार से कभी सहयोग नहीं मिला। यदि दिल्ली में भी गठबंधन सरकार को मौका मिल जाए तो पंजाब दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर सकता है। शिअद प्रमुख ने कहा कि देश भर में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का मौका आ चुका है।


कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार
उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे है। उन्होंने बठिंडा सीट मनप्रीत बादल को दे दी है और फरीदकोट सीट के लिए सीपीआई की मिन्नतें कर रही है। लुधियाना से मनीष तिवारी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है और खुद प्रताप सिंह बाजवा भी गुरदासपुर से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। कांग्रेस में ऐसे हालात उनके राजनैतिक पतन की निशानी है।


सुखबीर ने कहा कि पार्टी नेताओं के बीच आपसी मतभेद हो सकते है लेकिन इस समय मतभेदों को भुलाकर लोकसभा उम्मीदवार की चुनाव मुहिम में जुटने की जरूरत है। इससे पहले शिअद उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन ने तीसरी बार टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया और निष्काम भाव से सेवा करने का भरोसा दिया।




इस मौके पर शिक्षा मंत्री व रामपुरा फूल से विधायक सिकंदर सिंह मलूका, सीपीएस व कोटकपूरा के विधायक मनतार सिंह बराड़, फरीदकोट के विधायक दीप मल्होत्रा, मोगा के विधायक जोगिंदरपाल जैन, निहाल सिंह वाला की विधायक राजविंदर कौर, बाघापुराना के पूर्व विधायक महेशइंद्र सिंह, गिद्दड़बाहा के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह ढिल्लों, मोगा के जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह माहला, पूर्व भाजपा सांसद गुरचरण कौर, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, चेयरमैन पीएचएससी मक्खन सिंह बराड़, सीनियर नेता जगतार सिंह राजेआना, सूबा सिंह बादल, भाजपा जिलाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, भूषण मित्तल, जयपाल गर्ग, परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, यादविंदर सिंह जैलदार, एसजीपीसी सदस्य सुखदेव सिंह बाठ और शेर सिंह मंड ने भी विचार रखे और शिअद प्रमुख को अपने-अपने क्षेत्रों में शिअद प्रत्याशी को अच्छी बढ़त दिलवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed