फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Such a machine will become plastic gas

बन गई ऐसी मशीन जो प्लास्टिक से बनाएगी गैस

Tue, 17 Sep 2013 12:53 AM IST
जालंधर, अमर उजाला
जालंधर, अमर उजाला Updated Tue, 17 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
Such a machine will become plastic gas

एनजीओ सहारा यूथ इंडिया वेलफेयर सोसाइटी ने प्लास्टिक से ईंधन बनाने का न केवल फार्मूला खोज निकाला है बल्कि इसकी एक मशीन भी तैयार कर दी है।

विज्ञापन


यह काम सहारा यूथ इंडिया के चेयरमैन अजय पलटा, इंजीनियर राहुल सहगल व अजय यादव की टीम ने किया है।

अजय पलटा व उनकी टीम ने सोमवार को इस मशीन के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। सहारा यूथ इंडिया संस्था वाटर हार्वेस्टिंग से लेकर कई सुधार के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाती रही है।
विज्ञापन


चेयरमैन अजय पलटा ने बताया कि सुधारों को जमीनी स्तर पर लागू तभी किया जा सकता है, अगर इसको प्रैक्टिकल रूपरेखा दी जाए। इसी मकसद से उन्होंने पिछले तीन साल से प्लास्टिक के वेस्टेज पर रिसर्च व इसके इस्तेमाल को लेकर खोज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनका संपर्क थर्मल इंजीनियर राहुल सहगल से हो गया। पलटा ने बताया कि प्लास्टिक को जलाया नहीं जा सकता क्योंकि इससे खतरनाक जहरीली गैस पैदा होती है। बड़ी-बड़ी रिफाइनरी पोलीमर को जोड़कर प्लास्टिक बनाती हैं और इस प्रक्रिया को उल्टा करने की उन्होंने ठान ली थी।


इसके तहत प्लास्टिक को गर्म कर पोलीमर को तोड़कर उसका ईंधन बनाने की योजना थी, जिसके लिए एक मशीन तैयार की गई और पोलीमर को तोड़कर इंधन बना दिया गया।

इस प्रक्रिया को पैरोलिसिस कहा जाता है। इस मशीन का उपयोग कर वेस्ट प्लास्टिक को तेल व गैस के रूप में बदल दिया जाता है।

अजय पलटा ने दावा किया कि गैस का इस्तेमाल वाहन चलाने के लिए भी किया जा सकता है और बिजली का उत्पादन भी इससे किया जा सकता है। पत्रकार वार्ता में अजय पलटा ने दावा किया कि इस मशीन का उपयोग कर जो बिजली तैयार होगी, उसका खर्च एक से लेकर डेढ़ रुपये प्रति यूनिट आएगा।

पेशे से उद्यमी अजय पलटा ने यह भी दावा किया कि अगर मशीन का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगे तो 70 लाख टन प्लास्टिक से 63 लाख टन तक ईंधन बनाया जा सकता है। इससे पांच हजार करोड़ डालर की कीमत का तेल का आयात कम हो जाएगा।

इस मौके पर अजय पलटा ने प्लास्टिक के बनाई गई गैस से चलने वाली कार का भी प्रदर्शन कर सबको चकित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed