Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Students protested due to lack of cleanliness in Barnala ITI

बरनाला ITI में लगे मुर्दाबाद के नारे: छात्राओं ने गेट पर दिया धरना, प्रिंसिपल बोलीं- लिख चुकी हूं चिट्ठी

Thu, 06 Feb 2025 04:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

 बरनाला के सरकारी आईटीआई संस्थान में वीरवार को बड़ी संख्या में छात्राएं गेट के पास इकट्ठा हुई और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान था और इसकी वजह संस्थान में फैली गंदगी है। 

विज्ञापन
Students protested due to lack of cleanliness in Barnala ITI
धरना देती आईटीआई की छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में सरकारी महिला आईटीआई के खराब प्रबंधन के चलते पूरे संस्थान में गंदगी के ढेर से परेशान हो छात्राओं ने रोष प्रदर्शन किया। छात्राओ ने प्रिंसिपल और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने आईटीआई में खराब सफाई व्यवस्था और सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। क्लासरूम, टॉयलेट और स्टोर रूम में कबाड़ और गंदगी के ढेर लगे हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से आईटीआई में पढ़ रही हैं। यहां उन्हें पिछले काफी समय से सफाई और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सफाई की है। यहां गेट से लेकर बाथरूम, कमरे और लैब तक गंदगी की भरमार है। यहां तक कि आवारा पशुओं का मल भी साफ नहीं किया जा रहा है। प्रतिदिन कक्षा की सफाई खुद करते हैं। 
विज्ञापन




छात्राओं ने कहा कि संस्थान में पीयून या सफाई कर्मचारी नहीं है, जो सफाई का ध्यान रख सके। इसके अलावा आईटीआई में पढ़ाई के लिए अगर कोई मशीन खराब हो जाती है तो उसकी मरम्मत नहीं की जाती। इसके कारण पढ़ाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में आईटीआई प्रिंसिपल को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किया। इसके चलते परेशान होकर आईटीआई के गेट पर धरना देना पड़ रहा है। सरकार व जिला प्रशासन इन कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें ताकि उनकी पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल सरबजीत कौर ने कहा कि संस्था में साफ-सफाई न होने के कारण बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया है। संस्थान में एक साल से कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। वे अपने स्तर पर सफाई की व्यवस्था कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के बारे में भी बात की थी, जिसके लिए उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है। कई बार विभाग के मुख्यालय और डीसी बरनाला को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारी की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सफाई कर्मचारी नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द उन्हें सफाई कर्मचारी भेजा जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed