फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Students got ill due to food poisoning in IKGPTU at kapurthala of Punjab

पंजाब : कपूरथला में हॉस्टल में बनी कढ़ी खाने से अचानक बिगड़ी 42 छात्रों की तबीयत

Fri, 26 Feb 2021 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Students got ill due to food poisoning in IKGPTU at kapurthala of Punjab
कपूरथला में अस्पताल में भर्ती विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी-पीटीयू) के हॉस्टल में गुरुवार रात 12 बजे 42 छात्र कढ़ी खाने से बीमार हो गए। मामले की पुष्टि कपूरथला के सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सीमा ने की है। अस्पताल में एक के बाद एक बच्चों के पहुंचने से हड़कंप का माहौल हो गया। हालांकि डॉक्टरों ने तत्परता से कई बच्चों का इलाज कर उन्हें ठीक किया।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को 29 बच्चों का उपचार चल रहा। सिविल अस्पताल की आईडीएसपी (इंटीग्रेटिड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम) टीम ने हॉस्टल के खाने व पानी के सैंपल जुटाए हैं।
विज्ञापन


पीटीयू में गुरुवार रात कढ़ी खाने के बाद करीब 12 बजे अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर कुछ बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया। बच्चों ने बताया कि पीटीयू में और भी बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सिविल अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस भेजी। जिसमें बीमार बच्चों को अस्पताल लाया गया। एसएमओ डॉ. तारा सिंह के अनुसार बच्चों ने बताया है कि उन्होंने बाहर का कुछ नहीं खाया। हास्टल के मेस में बनी कढ़ी खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

उधर, सिविल सर्जन डॉ. सीमा ने बताया कि इस समय अस्पताल में 29 बच्चे उपचाराधीन हैं, जिनकी हालत स्थिर है। बाकी बच्चे ठीक होकर हॉस्टल लौट चुके हैं। पीटीयू प्रवक्ता रजनीश शर्मा के अनुसार, गुरुवार रात हॉस्टल के मेस में कुछ छात्रों ने पेट में गड़बड़ी की शिकायत की।

तत्काल उन्हें यूनिवर्सिटी की डिस्पेंसरी में दवा दी गई और करीब 30 छात्रों को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। सभी छात्र अब ठीक हैं। रजनीश शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मेस छात्रों की सहभागिता से चलाई जा रही है। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने चार सदस्यीय  उच्च स्तरीय कमेटी जांच के लिए गठित कर दी है।

तीन दिन पहले खुली मेस में फैली गंदगी
पीटीयू हॉस्टल में कढ़ी खाने के बाद 42 छात्रों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग कपूरथला हरकत में आ गया है। सिविल अस्पताल की आईडीएसपी टीम ने मेस के खाने व पानी के सैंपल लिए हैं। वहीं जांच में टीम को मेस में गंदगी की भरमार मिली। सिविल सर्जन डॉ. सीमा ने बताया कि मेस तीन दिन पहले ही खुली है। वहां गंदगी का आलम है। इन अनियमितताओं के चलते चेतावनी पत्र जारी किया जा रहा है। खाने व पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पीटीयू प्रबंधन और सिविल अस्पताल की ओर से बताए जा रहे बीमार बच्चों का आंकड़ा भी अलग-अलग है। सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सीमा ने 42 विद्यार्थियों के बीमार होने की पुष्टि की है, जबकि पीटीयू प्रवक्ता करीब 30 बच्चों के बीमार होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed