फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   storm in punjab

तूफान से आधे पंजाब में अंधेरा

Mon, 16 Sep 2013 12:04 AM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 16 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
storm in punjab

रविवार शाम को आए तूफान से आधे पंजाब में बिजली गुल हो गई। लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर और पटियाला ग्रिडों के ट्रिप हो जाने से कई जगह घंटों अंधेरा रहा।

विज्ञापन


रोपड़ में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के छह में से चार यूनिट बंद हो गए। पेड़ गिरने से आवाजाही भी प्रभावित हुई। दीवार गिरने से लुधियाना में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


लुधियाना में उमस भरी गर्मी के बाद तेज आंधी एवं तूफान से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए। दुकानों, उद्योगों एवं अन्य स्थानों पर लगे साइन बोर्ड उखड़ गए। घरों एवं इकाइयों पर लगी टीन की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में बिजली की आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। रेखी सिनेमा के पास एक इमारत की दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। गुरु नानक देव स्टेडियम के सामने रख बाग के आसपास कई पेड़ गिर गए।

अमृतसर में करीब दो घंटे तक धूल भरी तेज आंधी के कारण जीटी रोड पर काफी पुराने पेड़ गिर गए। इससे बिजली सप्लाई ठप रही। आधे इलाके की ही बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। वृक्ष जड़ों से उखड़ गए।


उधर पठानकोट में रविवार शाम बारिश हुई। आधे घंटे में सड़कों पर जलभराव हो गया। जालंधर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। शहर में घंटों बिजली बंद रही।

पटियाला, फिरोजपुर सहित कई अन्य जगह भी तेज आंधी चली। पटियाला में पावरकॉम के प्रवक्ता ने बताया कि आंधी के कारण लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर और पटियाला ग्रिड ट्रिप कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed