फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Statue of Shaheed Bhagat Singh installed at Chandigarh Airport inaugurated on September 28

Punjab: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगेगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, 28 सितंबर को लोकार्पण

Thu, 12 Sep 2024 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लल रही है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। 28 सितंबर को प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Statue of Shaheed Bhagat Singh installed at Chandigarh Airport inaugurated on September 28
एयरपोर्ट पर स्थापित की जा रही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा जनता को समर्पित की जाएगी। वीरवार को पंजाब सीएम भगवंत मान ने चल रहे कार्यों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित की जा रही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण 28 सितंबर को किया जाएगा। क्योंकि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस होता है। इस खास मौके पर उनकी प्रतिमा लोगों को समर्पित की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले मोहाली के जीरकपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। वर्ष 2022 को भगत सिंह की 115वीं जयंती पर हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया था। इस खास मौके पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आई थीं, उन्होंने एयरपोर्ट के नामकरण का विधिवत उद्घाटन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के नाम को लेकर पंजाब हरियाणा में था मतभेद
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार आई तो पंजाब विधानसभा ने 2017 में प्रस्ताव पारित किया कि हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए और इस पर बहस हुई। 

पंजाब ने एयरपोर्ट बनाने के लिए मोहाली में जमीन दी। काफी बैठकों के बाद हरियाणा और पंजाब की सरकारों के बीच मतभेद समाप्त हुआ। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पंजाब के सीएम भगवंत मान की संयुक्त बैठक में हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर सहमति बनी और यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसके बाद एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed