फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   shocking! father gets minor daughter married forcibly

शर्मनाक! पंजाब में नाबालिग बेटी से रचाई शादी

Sun, 12 May 2013 08:53 PM IST
गुरदासपुर/इंटरनेट डेस्क
गुरदासपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 12 May 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
shocking! father gets minor daughter married forcibly

भारतीय समाज का स्तर कितनी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। इसका अंदाजा एक के बाद एक महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से लगाया जा सकता है। इसी अत्याचार की फेहरिस्त में एक और घटना उस समय जुड़ गई जब एक हवसी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से ब्याह रचा लिया।  

विज्ञापन


यह चौंकाने वाली घटना पंजाब से आई है जिसमें एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से जबरन शादी कर ली।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की मां ने अपने पति प्रदीप मलिक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने शहजादा कॉलोनी में उसके घर से छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि छापे के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस ने आरोपी पर लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर, मेडिकल परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मई को प्रदीप मलिक उसकी बेटी को "आधार कार्ड" दिलवाने के नाम पर जबरन जम्मू ले आया था। और शादी करने के बाद वह गुरदासपुर में अपने घर लौट आया।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसकी मां को सौंप दिया। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed