फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seven youths, including the son of former SP ten - ten years imprisonment

पूर्व एसपी के बेटे सहित सात युवकों को दस-दस साल कैद

Thu, 24 Oct 2013 10:38 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 24 Oct 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
Seven youths, including the son of former SP ten - ten years imprisonment
भारत में पढ़ने आए हुए ब्रूंडी के एक विद्यार्थी पर कातिलाना हमला करने के आरोप में वीरवार को स्थानीय एडिशनल सेशन जज ने सात युवकों को दोषी पाए जाने पर 10-10 साल कैद की सजा और 20-20 हजार रुपये जुर्माने लगाया। इस मामले में दो दोषी फरार घोषित कर दिए गए हैं, जो उच्च घरानों से संबंधित हैं।
विज्ञापन


ब्रूंडी के विद्यार्थी यान्निक निहांगाजा पर पिछले साल 22 अप्रैल की रात कातिलाना हमला हुआ था। विवाद उस समय हुआ जब डिफेंस कॉलोनी में चल रही एक डांस पार्टी से यान्निक बीयर लाने के लिए निकला और रास्ते में स्थानीय युवकों का उसका विवाद हो गया। स्थानीय युवकों ने यान्निक के सिर पर ईंट मार दी थी। उस घटना के बाद से यान्निक कोमा में है। डिवीजन नंबर सात पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


 यान्निक निहांगाजा के पिता भारत पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व अफ्रीकन दूतावास को पत्र लिखकर केस में कार्रवाई की मांग की। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर गौरव यादव को ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया था। तब पुलिस ने छापामारी कर सात युवकों सुमंत रलहण निवासी लाजपत नगर, साहिल दीप सिंह निवासी मोता सिंह नगर, रमनीक सिंह रोमी उप्पल, अमनदीप सिंह मोता सिंह नगर, अमरवीर सिंह बाजवा निवासी सुदर्शन पार्क मकसूदां, हर्ष गोसाई न्यू जवाहर नगर, जसवंत सिंह बंटू निवासी बुल्ल राय फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में दो आरोपी जसकरण और रणतेज सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। केस एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज बीके शर्मा की कोर्ट में पहुंचा। वीरवार को अदालत ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को 10-10 साल की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

उच्च अदालत में अपील दायर करेंगे : मंदीप सचदेवा

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मंदीप सिंह सचदेवा तीन आरोपियों साहिलदीप, अमनदीप व जसवंत बंटू की तरफ से अदालत में डिफेंस के तौर पर पेश हुए। सजा के बाद मंदीप सचदेवा ने कहा कि वे इस केस में हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे, वह अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं है।

रोमी उप्पल के पिता का हो गया था देहांत
रोमी उप्पल के पिता एसपी धर्म सिंह उप्पल का देहांत इसी गम में हो गया था। उन्होंने बेटे की पैरवी के लिए काफी जोर लगाया था। एसपी उप्पल पर अदालत में गवाहों को धमकाने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया था। बेटे के जेल में जाने के गम में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

जसकरण को वापस लाने की चल रहा प्रत्यारोपण प्रक्रिया
जसकरण सिंह इस घटनाक्रम के बाद स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चला गया था। उसको वापस लाने के लिए प्रत्यारोपण प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में पंजाब सरकार ने रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेज दी थी ताकि जसकरण सिंह को वापस लाया जा सके।

जल्द अपने देश वापस जाएगा यान्निक
पटियाला। पटियाला के कोलंबिया एशिया अस्पताल में उपचाराधीन अफ्रीकी स्टूडेंट यान्निक को जल्द ही उसके देश वापस भेजा जाएगा। उसकी हालत में काफी सुधार है। यान्निक जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था। उस पर वहां कुछ नौजवानों ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिससे यान्निक कोमा में चला गया था।


डीसी जीके सिंह ने कहा कि यान्निक के हमलावरों को सजा मिलने से उसके परिवार वालों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें इंसाफ मिल गया है। साथ ही बताया कि यान्निक की हालत में सुधार है। उसे जल्द सरकार की ओर से विशेष विमान के जरिये ब्रूंडी (अफ्रीका) भेजा जाएगा। यान्निक को ठीक तरह से उसके देश पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण भी खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed