फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Security Tightened in Golden Temple After Sacrilege incident

अलर्ट: बेअदबी की घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sun, 19 Dec 2021 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सीएम चन्नी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
Security Tightened in Golden Temple After Sacrilege incident
स्वर्ण मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : ANI

विस्तार

श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार रात को घटी बेअदबी की घटना और आरोपी की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस अलर्ट पर है। एसीपी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद हमने स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वीकेंड पर काफी संगत यहां आती है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह चौकस है। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। 

विज्ञापन


अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। वह पंजाब से बाहर का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सिख संगठनों में रोष फैल गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए श्री हरमंदिर साहिब के आसपास भारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। मुख्यमंत्री चन्नी ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसजीपीसी का दावा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी देख लोग भड़क गए थे। 
विज्ञापन


गांवों में घूमने वाले संदिग्धों को करें राउंडअप: एसएसपी
एसएसपी देहात राकेश कौशल ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार को हुई बेअदबी के प्रयास की घटना के बाद सभी गजटेड अफसरों तथा थाना प्रभारियों को अपने हलकों में गुरुद्वारा साहिब के पास नजर रखने का निर्देश दिया है। राकेश कौशल ने गांवों में घूमने वाले संदिग्धों को राउंडअप करने और गांवों में ठीकरी पहरा लगवाने की भी हिदायतें दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपात बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी अपने हलकों के सभी गुरुद्वारों व अन्य धार्मिक स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करें। अगर कहीं कोई कैमरा खराब है या किसी अन्य कारण से बंद पड़ा है तो उसे शुरू करवाएं। इसके साथ ही गुरुद्वारों के सेवादारों को ब्रीफ भी करें और उन्हें अपने मोबाइल फोन नंबर देकर आएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सेवादार पुलिस को जानकारी दे सकें। सुनिश्चित करें कि रात के समय गुरुद्वारा में एक सेवादार अवश्य रहे। एसएसपी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने हलके में लगातार बनें रहे और किसी भी वक्त सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, ताकि किसी भी दुखदायी घटना को रोका जा सके। 


एसजीपीसी के लचर प्रबंधों पर उठाए सवाल 
हवारा कमेटी के एडवोकेट अमर सिंह चाहल, प्रो. बलजिंदर सिंह, महांबीर सिंह सुल्तानविंड, बापू गुरचरण सिंह और एडवोकेट दिलशेर सिंह ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर सिगरेट पीकर बेअदबी की गई और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में गुटका साहिब फेंकने की घटना से अगर एसजीपीसी ने कुछ सीखा होता तो सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर हुई घटना को रोका जा सकता था। इस घटना ने एसजीपीसी के अधिकारियों और श्री दरबार साहिब के प्रबंधों की कार्यशैली तथा कुशल प्रबंधन सामर्थ्य पर सवाल खड़े किए हैं। इनके राजनीतिक आका कौम को जवाबदेह हैं कि बेअदबी की घटनाएं क्यों हो रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed