फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   school bus collides with truck near jalandhar 12 children killed

जालंधर में हादसा, ड्राइवर और 13 बच्चों की मौत

Mon, 04 Mar 2013 05:54 PM IST
जालंधर/सुरिंदर पाल
जालंधर/सुरिंदर पाल Updated Mon, 04 Mar 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
school bus collides with truck near jalandhar 12 children killed
जालंधर-मोगा स्टेट हाईवे-71 पर नकोदर के पास सोमवार सुबह हुए एक ददर्नाक हादसे में ड्राइवर और 13 बच्चों की मौत हो गई। 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है।   
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह टेंपो-ट्रेवलर अकाल अकादमी स्कूल की थी और बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जालंधर−नकोदर रोड पर नब्रा गांव के पास टेंपो-ट्रेवलर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में 12 स्कूली बच्चों ने मौके पर दम तोड़ दिया। टेंपो ड्राइवर की भी कुछ देर में मौत हो गई। दोपहर बाद एक और बच्चे की मौत हो गई।

मरने वालों में गांव मुदां के 5 और गांव तलवंडी बरों के 7 बच्चे शामिल हैं। एमडीएम के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के बच्चों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायल बच्चों को जालंधर और नकोदर के अलग अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, स्कूल बस का ड्राइवर तेजी से बस चला रहा था और ओवरटेक की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed