फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sangroor, sarpanch, arrest, murder

सरपंच के हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, धूरी (संगरूर)
अमर उजाला, धूरी (संगरूर) Updated Wed, 02 Apr 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sangroor, sarpanch, arrest, murder
गांव भुल्लरहेड़ी में हुए पंचायत सदस्य के  कत्ल के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंच का कत्ल उसी की मौसी के लड़के ने साथी के साथ मिलकर किया था। उनका पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


धूरी में पत्रकारवार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 29 मार्च की रात धूरी-मालेरकोटला रोड राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने भुल्लरहेड़ी के पंचायत सदस्य कमलदीप सिंह का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन


उनके शरीर पर जख्म थे। पुलिस ने मृतक के ताया के बेटे प्रितपाल सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे एसएचओ सदर धूरी दीपइंद्रपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कत्ल के आरोपी सुखवंत सिंह निवासी गांव वालीया और जसविंदर सिंह निवासी गांव भदौड़ को गिरफ्तार करके कत्ल में इस्तेमाल की गई इंडिका कार और हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी सुखवंत सिंह ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने मृतक कमलदीप सिंह सेदो लाख रुपये देने थे। इन पैसों को न देने के कारण दोनों में कई बार तकरार हुई।

29 मार्च को वह अपने दोस्त जसविंदर सिंह के साथ अपनी इंडिका कार पर शाम करीब साढ़े सात बजे धूरी आया था और खुद ककड़वाल चौक पर उतरकर जसविंदर समेत कार योजना के मुताबिक एक रेस्तरां में भेज दी।


इसके बाद उसने मृतक कमलदीप सिंह को गांव भुल्लरहेड़ी से पैसे देने के लिए धूरी बुलाया था। कमलदीप के पहुंचने पर वह कार में पैसे देने के बहाने बैठाकर उसे मालेरकोटला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन की ओर ले गया।

वहां उसने कमलदीप सिंह पर सरिया नुमा तेजधार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed