फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sacrilege Incident in Kapurthala of Punjab

24 घंटे में दूसरी घटना: अब कपूरथला में बेअदबी के आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

कपूूरथला में बेअदबी के आरोपी को पीटने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दो दिन में बेअदबी की दो घटनाओं से सिख संगत में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
Sacrilege Incident in Kapurthala of Punjab
कपूरथला में बेअदबी के आरोपी की पीटकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की घटना के अगले दिन कपूरथला के गांव निजामपुर में रविवार को पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को श्री निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था लेकिन दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर कमरे में घुसी भीड़ ने युवक को बाहर निकाला और मौत के घाट उतार दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 20-22 साल बताई जा रही है। दूसरी ओर एसएसपी का कहना है कि मामला बेअदबी का नहीं बल्कि चोरी का है। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक गांव निजामपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में रविवार की सुबह चार बजे ग्रंथी सिंह बाबा अमरजीत सिंह पाठ करने पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को श्री निशान साहिब पर चढ़ते देखा। 
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया कि एक युवक बेअदबी करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में घुस आया है और लाइट बंद कर दी। इससे वह युवक नीचे उतर आया और दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़कर ग्रंथी सिंह व अन्य उसे पीटने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर सिख संगठनों में उबाल आ गया और पंजाब भर से सिख संगठनों के प्रतिनिधि कपूरथला में पहुंचने शुरू हो गए। इस मामले की सूचना पाकर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह, एसपी हेडक्टवार्टर जसवीर सिंह, एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी स्पेशल ब्रांच सरवन सिंह बल, डीएसपी सुरिंदर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मौक की नजाकत को भांपते हुए युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उसे एक कमरे में बंद कर बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिख जत्थेबंदियों की प्रतिनिधि युवक को उनके हवाले किए जाने की जिद पर अड़े रहे। एसएसपी उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाना चाहते थे। इस पर मामला बिगड़ गया और पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोग कमरे का दरवाजा व खिड़कियां तोड़कर और कुछ छत के जरिये अंदर घुस गए और युवक को पीट-पीटकर मार डाला। 

सिख संगत के अनुसार हिंदी बोलने वाला यह युवक कह रहा था कि उसकी बहन भी बेअदबी करने के लिए आई है लेकिन वह न तो अपना नाम और न अपनी बहन का नाम बता रहा है। उसका कहना है कि उसे शिवा नामक आदमी ने भेजा है। सिविल अस्पताल कपूरथला के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि पुलिस एक 20-22 साल के युवक का शव लाई थी, जिसको शवगृह में रखवा दिया गया है। 
 


बेअदबी नहीं, चोरी का मामला: एसएसपी
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने कहा कि यह बेअदबी का मामला नहीं है। मारे गए युवक ने श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ जरूर की थी लेकिन उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कोई बेअदबी नहीं की। वह तो चोरी की मंशा से घुसा था। उसकी पहनी हुई जैकेट भी ग्रंथी सिंह के बच्चों की थी, जिसे खुद ग्रंथी सिंह ने भी माना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

युवक की हत्या व पुलिस से मारपीट के मामले जांच के बाद दर्ज होंगे
आईजी जालंधर रेंज गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने पुलिस लाइन कपूरथला में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मीडिया के सामने आते ही दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने की बात कही। पहली एफआईआर धार्मिक भावनाएं आहत करने और पुलिस के कामकाज में बाधा डालने व हत्या (जिनमें चार नामजद व 100 से अज्ञात के खिलाफ) का मामला दर्ज करने की बात कही फिर अचानक फोन आया। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने कहा कि फिलहाल बेदअबी मामले में ग्रंथी सिंह अमरजीत सिंह बाबा के बयान पर कोतवाली थाने में मृतक पर बेअदबी व चोरी का मामला दर्ज किया है। जबकि पुलिस के कामकाज में बाधा डालने और हत्या का मामला जांच के बाद दर्ज किए जाएंगे।




बेअदबी होने के सवाल पर आईजी ने कहा कि इस मामले में कही साफ तौर पर बेअदबी होने की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने खुद अमरजीत सिंह बाबा व आसपास के गांवों के सरपंचों व गणमान्यों को साथ लेकर जांच की और बाकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई है लेकिन कहीं ऐसा कुछ नहीं है। यह तो अमरजीत सिंह बाबा भी मान रहे हैं। आईजी के साथ बैठे एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि अमरजीत सिंह बाबा के बयान पर ही मृतक के खिलाफ चोरी व धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

अभी तक मृतक की कोई पहचान नहीं है। वायरल वीडियो में मारे गए युवक के हवाले से बाबा अमरजीत सिंह के दिल्ली से नौ लोगों के आने के सवाल पर आईजी ढिल्लों ने कहा कि यह वीडियो उनके पास नहीं पहुंची है। इस बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम है। उन्होंने बताया कि जख्मी पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मैंने अमृतसर और कपूरथला की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को गंभीरता से लिया है। राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। पंजाब में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, डीजीपी पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed