{"_id":"46f05b368a50dd9d39c7b36802ffef6e","slug":"resignation-by-rajinder-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज, तृप्त राजिंदर बाजवा का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज, तृप्त राजिंदर बाजवा का इस्तीफा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के गठन के बाद से उठ रहे विरोधी सुर थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
इस कड़ी में बुधवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
बाजवा को वर्किंग कमेटी मेंबर बनाया गया था। मंगलवार को खरड़ के विधायक जगमोहन सिंह कंग भी महासचिव पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके हैं।
तृप्त राजिंदर ने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने उनके विरोधियों को वर्किंग कमेटी का मेंबर बना दिया। जिन लोगों ने चुनाव में उनका जमकर विरोध किया, प्रधान बाजवा ने उन्हें शाबाशी देते हुए पद देकर नवाजा।
इसके विरोध में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तृप्त राजिंदर ने आरोप लगाया कि प्रधान बाजवा की शह पर ही इन लोगों ने चुनाव में उनकी मुुखालफत की, अब बाजवा ने उन्हें वर्किंग कमेटी में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
तृप्त राजिंदर ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। वह विधायक हैं और लोगों की सेवा करने के लिए यही बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। एक मजबूत सिपाही की तरह वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तृप्त राजिंदर को प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का धुर विरोधी माना जाता है। वह बाजवा के गुरदासपुर हलके से ही हैं। पर हमेशा से दोनों का छत्तीस का आंकड़ा रहा है।