फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   raped in bollywood modal

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर मॉडल से रेप

Tue, 07 May 2013 01:55 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
raped in bollywood modal

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर फॉरच्यूनर सवार युवक ने 26 वर्षीय मॉडल से कार में दुराचार किया और जब पीड़ित ने शोर मचाने की कोशिश की तो उस पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन


बाद में उसे सेक्टर-23 में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित युवती इसी सेक्टर में पीजी में रहती है और माडलिंग के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट का भी काम करती है। आरोपी ने खुद को फिल्म का प्रोड्यूसर बताकर युवती को झांसे में लिया था।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में युवती का मेडिकल होने के बाद आरोपी मोहाली निवासी

गगनदीप के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-23 पीजी में रहने वाली मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान मोहाली निवासी गगनदीप से उसकी मुलाकात हुई थी।

गगनदीप ने फिल्म में रोल दिलाने के लिए एक अन्य प्रोड्यूशर से मिलाने के बारे में रविवार शाम करीब सात बजे फोन पर उससे बातचीत की और फारच्यूनर लेकर खुद सेक्टर-23 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-15 से उसने बीयर की चार बोतल खरीदी।

मॉडल का आरोप है कि गगनदीप ने उसे जबरन बीयर पिलाई और सेक्टर-10 से घूमाता हुआ सुखना लेक पर ले गया। वहां उसने गाड़ी को खाली पार्किंग में खड़ी कर उससे दुराचार किया।


शोर मचाने पर पिस्टल दिखाकर उसने जान से मारने की धमकी दी और फिर सेक्टर-32 से होते हुए सेक्टर-23 स्थित पीजी के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाया और सेक्टर-3 थाने में पहुंचकर मोहाली निवासी गगनदीप के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी की शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीयर में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

फिल्म में काम दिलाने के नाम पर मोहाली के युवक ने मॉडल से दुराचार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- आशीष कपूर, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed