{"_id":"459da426-d2c8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-in-icu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में बेहोश महिला के साथ की नापाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू में बेहोश महिला के साथ की नापाक करतूत
गुरदासपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदासपुर के अरोड़ा अस्पताल के कर्मचारी ने सुबह आईसीयू में भर्ती एक विवाहिता से बेहोशी की हालत में दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर महिला को होश आ गया, जिस पर उसने शोर मचा दिया। घटना सुबह 3:25 बजे की है, तब आईसीयू में एक और मरीज दाखिल था। घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी में हुई है।
शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की गई, परंतु बाद में महिला के परिजनों का आक्रामक रुख देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी(डी) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल के कर्मचारी संदीप कुमार निवासी डुगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अस्पताल के मालिक डॉ. रजनीश अरोड़ा ने बताया कि संदीप पिछले सात साल से अस्पताल में काम कर रहा था, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाएंगे।
पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़ित सिर में चोट लगी होने की वजह से अस्पताल में दाखिल हुई थी। उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन