फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PunjabTop News 28 June 2021

पंजाब: केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस पर आप-कैप्टन आमने सामने और पटियाला में कुत्ते के साथ बर्बरता...पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 28 Jun 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 04:59 PM IST
सार

पंजाब में कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जुलाई के अंत तक 75 और प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) प्लांट स्थापित किए जाएंगे।    

विज्ञापन
PunjabTop News 28 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सियासी पारा बढ़ने लगा है। पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद जुलाई के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाने के पार्टी हाईकमान के एलान के बाद जहां प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने अरविंद केजरीवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद विवाद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई दी। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

विज्ञापन


आमने-सामने: आप का आरोप-कैप्टन ने केजरीवाल को प्रेस कांफ्रेंस से मना किया, कैप्टन की सफाई-एकदम झूठ है
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पंजाब में सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दोपहर एक बजे पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस करने का एलान किया। इसके बाद पार्टी की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहीं अरविंद केजरीवाल को प्रेस कांफ्रेंस न करने देने के विवाद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई दी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी हलचल : पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी
पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद जुलाई के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाने के पार्टी हाईकमान के एलान के बाद प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। खासतौर पर कैप्टन खेमा पिछले हफ्ते से काफी चिंता में दिखाई दे रहा है, जब से कैप्टन तीन सदस्यीय कमेटी से नई दिल्ली में बातचीत करके लौटे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब : मेडिकल ऑक्सीजन के लिए लगेंगे 75 पीएसए प्लांट, तय समय में काम की हिदायत
कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जुलाई के अंत तक 75 और प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) प्लांट स्थापित किए जाएंगे।    

पढ़ें पूरी खबर...

पटियाला में दो महिलाओं ने स्कूटी के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटा, इलाज के दौरान मौत
पटियाला जिले में एक महीने के दौरान दूसरी बार बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पातड़ां में कुत्ते को गोली मारने की घटना के बाद अब थाना सिविल लाइन के अधीन न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में दो महिलाओं ने अपनी स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ते को बांध कर घसीटा। इस दौरान कुत्ते की मौत हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर... 

कार्रवाई: किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 
चंडीगढ़ में शनिवार को राजभवन कूच करते किसानों का समर्थन करने दिल्ली हिंसा का आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना भी पहुंचा था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिधाना की एक तस्वीर भी सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed