{"_id":"60d882ad8ebc3e32371e6eb8","slug":"two-women-dragged-a-dog-by-tying-it-behind-the-scooty-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजुबान संग बर्बरता: पटियाला में दो महिलाओं ने स्कूटी के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेजुबान संग बर्बरता: पटियाला में दो महिलाओं ने स्कूटी के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटा, इलाज के दौरान मौत
Sun, 27 Jun 2021 07:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:45 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी पर बैठीं दो महिलाएं एक कुत्ते को घसीट रही हैं। बेजुबान के साथ हुई इस बर्बरता की जानकारी जैसे ही एक एनजीओ की महिला कार्यकर्ता को हुई तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला जिले में एक महीने के दौरान दूसरी बार बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पातड़ां में कुत्ते को गोली मारने की घटना के बाद अब थाना सिविल लाइन के अधीन न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में दो महिलाओं ने अपनी स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ते को बांध कर घसीटा। इस दौरान कुत्ते की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक एनजीओ कार्यकर्ता की शिकायत पर दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक आरोपी महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। सुषमा सिंह राठौर निवासी दर्शना कालोनी ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि वह एनजीओ कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
20 जून को शाम करीब सवा छह बजे उसे सूचना मिली कि दो अज्ञात महिलाएं न्यू सेंच्युरी एनक्लेव के पास अपनी स्कूटी के पीछे एक कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटते ले जा रही हैं। जब शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात महिलाओं को रोकने लगी तो इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी महिलाएं कुत्ते की रस्सी खोलकर मौके से फरार हो गईं।
विज्ञापन
बाद में इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला के ही थाना अर्बन एस्टेट में एक युवक द्वारा गली में सो रहे कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला सामने आ चुका है।