{"_id":"654fae6f52cc8069d9024508","slug":"punjab-young-man-from-kapurthala-dies-in-canada-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला के रहने वाले नौजवान की कनाडा में मौत, दिवाली से पहले आई बुरी खबर, सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कपूरथला के रहने वाले नौजवान की कनाडा में मौत, दिवाली से पहले आई बुरी खबर, सड़क हादसे में गई जान
Sat, 11 Nov 2023 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:10 PM IST
सार
28 साल के अमित बहल के रूप में हुई जो भुलत्थ का रहने वाला था। दिवाली से पहले बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कनाडा में कपूरथला के रहने वाले नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 28 साल के अमित बहल के रूप में हुई जो भुलत्थ का रहने वाला था। दीवाली से पहले बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
अमित कनाडा के ब्रैंमपटन शहर में रहता था। वह पैडिसट्रेन वॉकिंग से ग्रीन लाइट होने पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार के साथ-साथ यार-दोस्त भी गहरे सदमे में
अमित की मौत की खबर सुनकर जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं अमित के दोस्त भी इस दुखदायी खबर सुनकर हैरान हैं। उनका कहना है कि अमित एक अच्छे दिल का इंसान था। यकीन नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन