{"_id":"6ae40da885dc1ff40f0c6a26","slug":"jhota-murder-case-all-three-dsps-in-mansa-replaced-three-sp-rank-officers-deployed-on-temporary-basis-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: मानसा के तीनों डीएसपी बदले, तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: मानसा के तीनों डीएसपी बदले, तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर तैनात
Fri, 30 Oct 2026 08:53 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:53 AM IST
सार
मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
परविंदर सिंह झोटा
- फोटो : संवाद
विस्तार
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर जारी संघर्ष के बीच पंजाब सरकार ने मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डीएसपी बदल दिए हैं।
मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
स्पेशल डीजीपी (एच) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में डीएसपी कमांड सेंटर रहे गुरप्रताप सिंह को मानसा, बठिंडा ग्रामीण के डीएसपी हरविंदर सिंह सरां को सरदूलगढ़ और बठिंडा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ को बुढलाडा का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी में किया गया है।