{"_id":"665c67c7d94130b1340c1109","slug":"punjab-tourism-minister-anmol-gagan-maan-is-going-to-get-married-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान करने जा रही हैं शादी, 16 तारीख को बंधन में बंधेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान करने जा रही हैं शादी, 16 तारीख को बंधन में बंधेंगी
Sun, 02 Jun 2024 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
हरजीत सिंह, संवाद, जीरकपुर (पंजाब)
हरजीत सिंह, संवाद, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:08 PM IST
सार
बलटाना के सोही परिवार के शाहबाज सोही से उनकी शादी तय हुई है। 16 तारीख को गुरुद्वारा नाभा साहिब में लावां ली जाएंगी।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान। शाहबाज सोही
- फोटो : X @AAPPunjab , संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पर्यटन मंत्री और विधानसभा खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी जीरकपुर के बलटाना के नामी सोही परिवार में तय हुई है। उनके पति एडवोकेट शाहबाज सोही इन दिनों अपनी मां शीलम सोही के साथ चंडीगढ़ सेक्टर 3 में रहते हैं।
विज्ञापन
शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूर निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद क्षेत्र में कुक्कू सोही की जबरदस्त लहर देखी गई। 2002 के चुनावों के दौरान, शाहबाज सोही की मां और कुक्कू सोही की पत्नी शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा, जो सिर्फ 714 वोट के मामूली फर्क से जीत से रह गई थी।
विज्ञापन
शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं। शाहबाज सोही ने वकालत की पढ़ाई की है और अब वह अपने परिवार का प्रॉपर्टी बिजनेस संभाल रहे हैं। परिवार के पास जीरकपुर के बलटाना इलाके में अच्छी जमीन जायदार है और दस एकड़ में पंचकूला सड़क पर सोही बैंकट है।
विज्ञापन
अनमोल गगन मान की सास शीलम सोही ने अमर उजाला से बात करते हुए इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 16 तारीख को दोनों लोग पूरी सादगी के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब नाभा साहिब में शादी के बंधन में बंधेगें। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार के कुछ खास मेहमानों के लिए दावत रखी गई है।