{"_id":"60b227828ebc3e384c6a96f0","slug":"punjab-top-news-29-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: एएसआई की हत्या के आरोपी दो गैंगस्टर काबू और वैक्सीन की कमी से रुका टीकाकरण... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: एएसआई की हत्या के आरोपी दो गैंगस्टर काबू और वैक्सीन की कमी से रुका टीकाकरण... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
Sat, 29 May 2021 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 May 2021 05:09 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना और ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड टीकाकरण अभियान रुक गया है। वहीं सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए ‘उड़ान योजना’ की शुरुआत की है।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 मई को एसटीएफ के दो एएसआई को गोली मारने के आरोपी गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट ने मध्य प्रदेश से धर दबोचा है, वहीं जालंधर सामूहिक दुष्कर्म में कांग्रेस नेता का भाई गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
लुधियाना: एएसआई की हत्या के आरोपी गैंगस्टर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
पंजाब के जगरांव की नई अनाज मंडी में दो एएसआई की गोली मार हत्या करने के मामले में पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने दो गैंगस्टर को काबू कर लिया है। गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बब्बी पुत्र गुरनाम सिंह वासी माहला खुर्द मोगा और दर्शन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सहौली को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
जालंधर: सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता का भाई गिरफ्तार
जालंधर के स्पा सेंटर में 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कांग्रेसी नेता अमजद अली खान के भाई अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया। थाना छह के एसएचओ सुरजीत सिंह ने अरशद खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पंजाब: महिलाओं को हर माह मुफ्त बांटे जाएंगे सेनेटरी पैड
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर राज्य में महिला सशक्तीकरण के लिए ‘उड़ान योजना’ की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य की जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को हर महीने मुफ्त सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे।

पंजाब: खत्म हुआ वैक्सीन का स्टॉक, बंद हुआ टीकाकरण
पंजाब में कोरोना वैक्सीन का पूरा स्टाक खत्म हो चुका है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी टीकाकरण केंद्र पर लोगों का टीका नहीं लगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्नलाल ने बताया कि पंजाब में कोविड टीकाकरण अभियान पूरी तरह रुक गया है और राज्य के पास अब कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

पंजाब कांग्रेस में कलह: घमासान रोकने के लिए हाईकमान ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान से निपटने के लिए पार्टी हाईकमान ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में पंजाब प्रभारी हरीश रावत, मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल को शामिल किया गया है। पंजाब के नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने की खबरों पर विराम लगाते हुए विधायक परगट सिंह ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को फिलहाल ऐसा कोई संदेश नहीं मिला है।