फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One Arrested in Jalandhar Spa Center Misdeed Case in Punjab

जालंधर: स्पा सेंटर सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता का भाई गिरफ्तार, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही

Sat, 29 May 2021 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 May 2021 10:06 AM IST
सार

छह मई को स्पा सेंटर में 15 साल की किशोरी को नशा पिलाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे पहले पकड़े गए मुख्य आरोपी आशीष के भी कांग्रेसी कनेक्शन सामने आए थे। 
 

विज्ञापन
One Arrested in Jalandhar Spa Center Misdeed Case in Punjab
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के स्पा सेंटर में 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कांग्रेसी नेता अमजद अली खान के भाई अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया। थाना छह के एसएचओ सुरजीत सिंह ने अरशद खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए नई एसआईटी गठित की थी। जांच की जिम्मेदारी पहले डीसीपी कानून व्यवस्था जगमोहन सिंह को सौंपी गई थी, लेकिन अब डीसीपी जांच गुरमीत सिंह को भी शामिल किया गया है। एसीपी क्राइम कमलजीत सिंह के अलावा इंस्पेक्टर राजिंदर कौर भी जांच टीम में तैनात की गईं हैं। इस मामले में परत दर परत उखड़ती जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जांच टीम को आदेश दिया है कि इस मामले में कोताही न बरती जाए। हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए। भुल्लर ने खुद इस केस की रिव्यू मीटिंग की और फाइल का अध्ययन कर जांच टीम को दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

केस ऐसा बना हाईप्रोफाइल

किशोरी के साथ जहां सामूहिक दुष्कर्म हुआ वहां पर कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल का कार्यालय है, जो उनके पिता के नाम है। आरोपी अरशद खान कांग्रेस नेता अमजद अली खान का भाई है, जिसके कांग्रेस के नेताओं से गहरे संबंध हैं। इसलिए यह मामला हाई प्रोफाइल हो चुका है। गिरफ्तार किए जा चुके मुख्य आरोपी आशीष के भी कांग्रेसी कनेक्शन है। 

यह है मामला
6 मई को लुधियाना की रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ स्थानीय मॉडल टाउन स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में नशा पिलाकर चार दरिंदों ने दुष्कर्म किया था। इसमें शिवसेना नेता सोहित शर्मा, अरशद अली खान, आशीष और इंद्र शामिल थे। किशोरी को लुधियाना से लाकर 20 हजार रुपये लेकर दरिंदों के हवाले करने वाली उसकी पड़ोसन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे नेटवर्क में ड्रग कनेक्शन भी निकला है, जिसे लेकर फिलहाल पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

पुलिस ने नहीं माने थे एडीजीपी के आदेश 

पंजाब के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस खुफिया के आदेशों को अगर स्थानीय पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया होता तो शायद स्पा सेंटर में 15 साल की किशोरी के साथ यह हादसा न होता। एडीजीपी खुफिया ने चंडीगढ़ से 6 फरवरी 2020 को जालंधर पुलिस कमिश्नर जालंधर को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा था कि जॉन निवासी झारखंड पीपीआर मॉल में स्पा सेंटर चला रहा है, जिसमें उसके साथ आशीष और मन्नत भी हिस्सेदार हैं। ये लोग स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं, इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

स्थानीय पुलिस कमिश्नर ने तत्कालीन एडीसीपी सिटी-2 को यह आदेश भेजे, जिनको आगे एसीपी मॉडल टाउन को कार्रवाई के लिए कहा गया। एसीपी मॉडल टाउन ने 11 फरवरी 2020 को डिवीजन नंबर सात की पुलिस को इस पर कार्रवाई के आदेश दिए थे लेकिन डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आशीष एंड कंपनी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। न तो दबिश दी गई और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया। नतीजन, आशीष के हौसले बुलंद होते चले गए और उसने जालंधर में स्पा सेंटरों का जाल बिछा दिया।

मॉडल टाउन में उसने कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल के पिता की इमारत में क्लाउड स्पा सेंटर खोला। इसी सेंटर में 6 मई को लुधियाना की 15 साल की किशोरी से आशीष व उसके साथियों ने नशा पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाला एक इंस्पेक्टर
वहीं एडीजीपी के आदेशों पर जालंधर पुलिस के कार्रवाई करने के मामले में विभाग में चर्चा है कि एक इंस्पेक्टर के कारण ही पुलिस की वर्दी पर गंदे धंधे का दाग लगा है। इस इंस्पेक्टर ने आशीष और उसके साथियों पर कार्रवाई नहीं की बल्कि उनकी पीठ थपथपाई। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी दिनकर गुप्ता तक पूरा मामला पहुंच चुका है और चंडीगढ़ से इस केस की पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed