फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 28 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: पंजाब कांग्रेस घमासान पर राहुल गांधी से मिले हरीश रावत और डेढ़ साल बाद खुलेगा जलियांवाला बाग

Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पंजाब के कई गांवों में ग्रामीणों ने नेताओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। पंजाब के बठिंडा जिले में कई गांवों में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर के बैनर तले नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगा दिए हैं। बोर्ड पर किसानों ने लिखा जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक कोई राजनीतिक दल का नेता गांव में ना आए। इस बीच कोई नेता गांव में आ गया तो वह अपनी सेवा का खुद जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
Punjab Top News 28 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को जलियांवाला बाग का वर्चुअल रैली के दौरान उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम के कार्यक्रम के खिलाफ नौजवान भारत सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में घमासान: राहुल गांधी से मिले हरीश रावत, सिद्धू के बयान पर कहा- सबका अपना तरीका
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के अंदर का विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। एक दिन पहले सिद्धू ने पार्टी के आलाकमान को फैसले लेने की छूट न देने पर ईंट से ईंट बजा देने की चेतावनी दी थी। इस पूरे विवाद को लेकर शनिवार को पंजाब प्रभारी हरीश रावत राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


अमृतसर: प्रधानमंत्री के जलियांवाला बाग का वर्चुअल उद्घाटन करने के विरोध में प्रदर्शन, नौजवान भारत सभा ने की नारेबाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को जलियांवाला बाग का वर्चुअल रैली के दौरान उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम के कार्यक्रम के खिलाफ नौजवान भारत सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें जलियांवाला बाग तक नहीं पहुंचने दिया। सभा के सदस्यों ने कहा कि कोई भी राजनीतिक संगठन का प्रतिनिधि जलियांवाला बाग के अंदर नहीं जाना चाहिए।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

   
नई मुसीबत: पंजाब में छह सितंबर से बसों का चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे कांट्रेक्ट कर्मचारी
कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग न माने जाने पर पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इन सभी ने पंजाब सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया।   पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब के कई गांवों में नेताओं का बहिष्कार: पोस्टरों पर किसानों ने लिखा- जब तक कृषि कानूनों की वापसी नहीं, तब तक प्रवेश नहीं
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पंजाब के कई गांवों में ग्रामीणों ने नेताओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। पंजाब के बठिंडा जिले में कई गांवों में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर के बैनर तले नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगा दिए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...


सियासी हलचल बढ़ी: शक्ति प्रदर्शन के बाद कैप्टन की एक और बड़ी पहल, पूर्व सीएम भट्ठल के आवास पर पहुंच की मुलाकात
खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी के आवास पर गुरुवार रात डिनर पार्टी के दौरान मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खुद भट्ठल के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed