फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh meet with Rajinder Kaur Bhattal

सियासी हलचल बढ़ी: शक्ति प्रदर्शन के बाद कैप्टन की एक और बड़ी पहल, पूर्व सीएम भट्ठल के आवास पर पहुंच की मुलाकात

Fri, 27 Aug 2021 11:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 11:13 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी नेताओं से मुलाकात का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार को खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी के आवास पर डिनर पार्टी के बाद शुक्रवार को कैप्टन ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल से मुलाकात की। कैप्टन अचानक भट्ठल से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। पंजाब में इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh meet with Rajinder Kaur Bhattal
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी के आवास पर गुरुवार रात डिनर पार्टी के दौरान मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खुद भट्ठल के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना। इस दौरान चाय की चुस्कियों के साथ दोनों नेताओं के बीच सरकार और पार्टी के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


हालांकि दोनों नेताओं ने इस बातचीत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी भट्ठल से मिलने पहुंचे थे। चूंकि प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान की पृष्ठभूमि में कैप्टन और सिद्धू के बीच छिड़ा युद्ध ही है। ऐसे में दोनों नेताओं का बारी-बारी आकर पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल से मुलाकात करने के कई सियासी मयाने हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भट्ठल ने इस मुलाकात को औपचारिक बताया लेकिन पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनकी बॉडी-लैंग्वेज यह स्पष्ट कर रही थी कि कैप्टन उनके समक्ष किसी बड़ी जिम्मेदारी की पेशकश कर गए हैं। भट्ठल ने पत्रकारों से कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी और इस तरह पहले भी हम लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिलते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान किन मुद्दों की चर्चा हुई, इस सवाल पर भट्ठल ने कहा कि कोई विशेष मुद्दा नहीं है। हमारी पार्टी एकजुट है और पार्टी को कैसे जिताकर सरकार बनानी है, हम सबका यही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह बहुत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में हैं और उनकी सभी को यही राय होती है कि सभी इकट्ठे होकर चलें। आज यही बड़ा प्रश्न है कि हम किस तरह एकजुट होकर चलें क्योंकि सभी विरोधी दलों के बीच कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूती से सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।


नशे और बेअदबी के मुद्दों को लेकर पूछे गए सवाल पर भट्ठल ने कहा कि यह मुद्दे तो हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें हल कर रही है। हमारी सरकार ने अनेक मुद्दों को सुलझाने के लिए कदम उठाए हैं। फिर भी जहां कमी रहती है, उन पर आगे भी काम जारी रहेगा। नवजोत सिद्धू द्वारा ईंट से ईंट बजा देने संबंधी हाईकमान को दी गई धमकी से पल्ला झाड़ते हुए भट्ठल ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी बयान की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा केवल एक ही लक्ष्य है कि सभी एकजुट होकर आगे बढ़े और चुनाव जीतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed