फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 27 July 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: सिद्धू को धर्मसोत ने दी सीख और न्यू चंडीगढ़ में बनेगी देश की दूसरी सबसे बड़ी एनआईवी लैब

Tue, 27 Jul 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 04:59 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच टीकाकरण को लेकर अच्छी खबर नहीं है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण पंजाब में महज 5.35 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित हो पाए हैं। 17.62 लाख लोग ही कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले पाए हैं। पंजाब सरकार ने टीकाकरण की धीमी रफ्तार के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने केंद्र से पंजाब में टीके की आपूर्ति बढ़ाने को कहा है। 

विज्ञापन
Punjab Top News 27 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास 19 अक्टूबर 2018 को दशहरा पर्व पर हुई दर्दनाक मौतों के बाद पीड़ित परिवारों को करीब पौने तीन साल बाद इंसाफ मिला है। वहीं पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में देश की दूसरी सबसे बड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) स्थापित होने जा रही है। पंजाब सरकार ने एनआईवी के साथ सोमवार को एमओयू साइन किया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


अब सिद्धू को धर्मसोत ने दी सीख: पंजाब में अब भी कैप्टन ही कप्तान, उनकी क्षमता के बारे में गलतफहमी न पालें 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति जो तेवर दिखाए थे, उसका विरोध बढ़ने लगा है। शनिवार को विधायक राजकुमार वेरका के बयान के बाद सोमवार को प्रदेश के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी नवजोत सिद्धू के व्यवहार की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में टीकाकरण प्रभावित: सिर्फ 5.35 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित, ली दोनों खुराकें
कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच टीकाकरण को लेकर अच्छी खबर नहीं है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण पंजाब में महज 5.35 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित हो पाए हैं। 17.62 लाख लोग ही कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले पाए हैं। पंजाब सरकार ने टीकाकरण की धीमी रफ्तार के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने केंद्र से पंजाब में टीके की आपूर्ति बढ़ाने को कहा है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: न्यू चंडीगढ़ में बनेगी देश की दूसरी सबसे बड़ी एनआईवी लैब, अब पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे नमूने
पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में देश की दूसरी सबसे बड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) स्थापित होने जा रही है। पंजाब सरकार ने एनआईवी के साथ सोमवार को एमओयू साइन किया है। अब वायरस की जांच के लिए नमूने पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे। पंजाब में एनआईवी रीजनल इंस्टीट्यूट के तौर पर काम करेगी।

पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: पदभार संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कार्यकारी अध्यक्षों के साथ की पहली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा 
पंजाब कांग्रेस भवन में सोमवार को प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और चार अन्य कार्यकारी प्रधानों ने परस्पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पंजाब कांग्रेस भवन की प्रशासनिक व्यवस्था पर मंथन किया और व्यवस्था के जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। सिद्धू ने इस मौके पर कहा कि एक अच्छे माहौल के बीच पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि उन्होंने अपनी बैठक के बाद मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

अमृतसर रेल हादसा: पौने तीन साल बाद मिला इंसाफ, 34 मृतकों के परिजनों को मिली नौकरी, सरकार ने पूरा किया वादा
अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास 19 अक्टूबर 2018 को दशहरा पर्व पर हुई दर्दनाक मौतों के बाद पीड़ित परिवारों को करीब पौने तीन साल बाद इंसाफ मिला है। अमृतसर जिला प्रशासन ने 34 पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। रामानंद बाग निवासी आरती शर्मा ने बताया कि उन्होंने हादसे में अपने भाई रोहित शर्मा को खोया था। तब सरकार ने नौकरी देने का वादा किया, जो करीब पौने तीन साल बाद पूरा हुआ है। 
पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed