फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 20 November 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: करतारपुर गए सिद्धू के बयान पर फिर उठा विवाद और कपूरथला में ठेकेदार की हत्या

Sat, 20 Nov 2021 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 03:57 PM IST
सार

प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को पंजाब का राजगायक घोषित किया गया है। श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने यह एलान किया। सुखविंदर सिंह के अलावा कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Punjab Top News 20 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों के वापसी के फैसले से पंजाब में सियासी समीकरण बदल गए हैं। 117 विधानसभा सीटों वाले सूबे में अब भारतीय जनता पार्टी गेमचेंजर की स्थिति में आ गई है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि खेती-किसानी करने वाली राज्य की 75 प्रतिशत आबादी का 77 विधानसभा सीटों में ज्यादा प्रभाव है। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


कांग्रेस के सिद्धू की करतारपुर में गुगली: पाक पीएम इमरान को बताया बड़ा भाई, कॉरिडोर खुलने का श्रेय पीएम मोदी को दिया

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू ने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात: कपूरथला में सड़क निर्माण करवा रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मृतक की बोलेरो लेकर भागे आरोपी  

पंजाब के कपूरथला शहर में शनिवार सुबह 11 बजे दो लुटेरों ने जालंधर-कपूरथला रोड पर सड़क निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर दोनों लुटेरे उसकी बोलेरो लेकर फरार हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चन्नी का एलान: गायक सुखविंदर सिंह बने पंजाब के राजगायक, कवि सुरजीत पातर भी सम्मानित, मिला कैबिनेट मंत्री का ओहदा

प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को पंजाब का राजगायक घोषित किया गया है। श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने यह एलान किया। सुखविंदर सिंह के अलावा कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का एलान किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...



पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में बनाया जाएगा स्मारक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया जिसके बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई। अभी तक किसानों के मुद्दे को भुना रही पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी तुरंत ही एक बड़ा दांव खेल दिया। सीएम चरणजीत चन्नी ने एलान किया है कि किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 700 किसानों की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब में बदले सियासी समीकरण: कृषि कानूनों की वापसी के फैसले से भाजपा बन सकती है गेमचेंजर, 77 सीटों पर पड़ेगा प्रभाव

गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों के वापसी के फैसले से पंजाब में सियासी समीकरण बदल गए हैं। 117 विधानसभा सीटों वाले सूबे में अब भारतीय जनता पार्टी गेमचेंजर की स्थिति में आ गई है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि खेती-किसानी करने वाली राज्य की 75 प्रतिशत आबादी का 77 विधानसभा सीटों में ज्यादा प्रभाव है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed