फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 19 November 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: कृषि कानून वापसी के फैसले से बदलेगी प्रदेश की सियासत और अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति 

Fri, 19 Nov 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

गुरु नानक देव जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने और कृषि कानून वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले का पंजाब की सियासत पर बड़ा असर होगा। पिछले लगभग एक साल से पंजाब में राजनेताओं के बयानों की धुरी तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर ही टिकी थी। 

विज्ञापन
Punjab Top News 19 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव निकट आते ही अफीम के मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पटियाला से आप के विधायक धर्मवीर गांधी ने यह मुद्दा उठाया था, जिस पर कई महीनों तक चर्चा तो हुई लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


कृषि कानून वापस लेने का फैसला: कैप्टन ने बताया गुरु पर्व का तोहफा, नवजोत सिद्धू ने कहा-किसान मोर्चा की जीत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में एलान किया कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेगी। ये एलान होते ही पंजाब में खुशी का माहौल बन गया। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पंजाब सिरमौर बना था। गुरु पर्व पर पीएम के एलान पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


नया गठबंधन: कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर बोले कैप्टन-भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हूं 
कृषि कानून रद्द करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान से पंजाब की सियासत में नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले पर खुशी जताते ये साफ किया है कि वे भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: कृषि कानून वापसी और करतारपुर से भाजपा का खुलेगा कॉरिडोर? गठबंधन को तैयार कैप्टन 

गुरु नानक देव जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने और कृषि कानून वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले का पंजाब की सियासत पर बड़ा असर होगा। पिछले लगभग एक साल से पंजाब में राजनेताओं के बयानों की धुरी तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर ही टिकी थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
  
अफीम पर पंजाब में सियासत तेज: नवजोत कौर सिद्धू ने उठाई खेती की मांग, राजनेताओं ने जताया एतराज

पंजाब में विधानसभा चुनाव निकट आते ही अफीम के मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पटियाला से आप के विधायक धर्मवीर गांधी ने यह मुद्दा उठाया था, जिस पर कई महीनों तक चर्चा तो हुई लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पढ़ें विस्तृत खबर...


कृषि कानून वापस लेने का फैसला: पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने पीएम के शब्द चयन को बताया निंदनीय, कैप्टन पर भी साधा निशाना   
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने गुरुपर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा को किसानों की जीत और अंहकार की हार बताया है। लुधियाना में एक पत्रकारवार्ता में चौधरी ने कहा कि इन कानूनों की वापसी की घोषणा करते समय प्रधानमंत्री ने जिन शब्दों को प्रयोग किया वह निंदनीय है।  पढ़ें विस्तृत खबर...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed