फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 11 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: राजपुरा में विस्फोट में दो बच्चों की मौत और लुधियाना में भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई

Sat, 11 Sep 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 05:03 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को राहत देकर पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने सैनी की गिरफ्तारी पर अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व डीजीपी के खिलाफ चल रहे सभी मामलों की जांच पर रोक और ट्रायल में पेशी की भी छूट दी गई है। 

विज्ञापन
Punjab Top News 11 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इन दिनों कुत्तों का आतंक बना हुआ है। यहां औसतन एक घंटे में लोगों को कुत्तों के काटने के 14 मामले आ रहे हैं। सात माह में अब तक करीब 70 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। जालंधर में सबसे अधिक 14 हजार मामले सामने आए हैं, जिनमें 68 मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं।  पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


लुधियाना में भिड़ंत: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले टमाटर-पत्थर, तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल 

लुधियाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में जमीन नीलामी का मामला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां भाजपाइयों ने इस मुद्दे को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर पर ताला जड़ा था। वहीं शनिवार को जिला यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के घेराव का ऐलान किया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


मोहाली: गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री, किसानों ने दिखाए काले झंडे 
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिदधू का शनिवार को लांडरां में किसानों ने विरोध किया। उन्हें काली झंडियां दिखाई। साथ ही विकास कार्यों के शुभारंभ समागम में उन्हें राजनीतिक बातें करने से रोका। इसके बाद मजबूरी में स्वास्थ्यमंत्री को अपना कार्यक्रम समेट कर वापस आना पड़ा।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में हादसा: राजपुरा में पटाखे बनाते समय विस्फोट, दो मासूमों की मौके पर मौत, दो घायल 
राजपुरा के नजदीक जंडोली रोड संत नगर में शनिवार सुबह एक घर में विस्फोट हो गया। इसमें दो परिवार के 4 बच्चों में से दो की मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती कराया गया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में कुत्तों का आतंक: हर घंटे में 14 लोगों को काट रहे, सात माह में आए 70 हजार से अधिक मामले 
पंजाब में इन दिनों कुत्तों का आतंक बना हुआ है। यहां औसतन एक घंटे में लोगों को कुत्तों के काटने के 14 मामले आ रहे हैं। सात माह में अब तक करीब 70 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। जालंधर में सबसे अधिक 14 हजार मामले सामने आए हैं, जिनमें 68 मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब सरकार को झटका: हाईकोर्ट ने अगले विधानसभा चुनाव तक पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को राहत देकर पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने सैनी की गिरफ्तारी पर अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व डीजीपी के खिलाफ चल रहे सभी मामलों की जांच पर रोक और ट्रायल में पेशी की भी छूट दी गई है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed