फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 05 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: पंजाब में फिर बिजली संकट और सुखबीर बादल को अंतरिम जमानत के लिए आत्मसमर्पण करने का आदेश

Sun, 05 Sep 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश होशियारपुर की अदालत ने अंतरिम जमानत के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 13 सितंबर तक निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों के अंतर्गत शिरोमणि अकाली दल नेताओं के खिलाफ दायर एक आपराधिक शिकायत में सुखबीर बादल ने अंतरिम जमानत का आवेदन किया है।

विज्ञापन
Punjab Top News 05 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अस्थायी कर्मचारी के आश्रितों को नीति की गैर मौजूदगी में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र नहीं माना जा सकता है। हाईकोर्ट ने यह फैसला डेली वेज स्पेशल पुलिस अफसर की मृत्यु के बाद उसके बेटे द्वारा अनुकंपा आधार पर नौकरी की मांग को खारिज करते हुए सुनाया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब में फिर बिजली संकट: कोयले की कमी से सरकारी थर्मल प्लांट बंद, बाहर से भी खरीदी जा रही बिजली 

पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट और गंभीर हो गया है, जिसके चलते सरकारी थर्मल प्लांट अब पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्राइवेट थर्मल प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा : अस्थायी कर्मचारी के आश्रित अनुकंपा आधार पर नौकरी के पात्र नहीं
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अस्थायी कर्मचारी के आश्रितों को नीति की गैर मौजूदगी में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र नहीं माना जा सकता है। हाईकोर्ट ने यह फैसला डेली वेज स्पेशल पुलिस अफसर की मृत्यु के बाद उसके बेटे द्वारा अनुकंपा आधार पर नौकरी की मांग को खारिज करते हुए सुनाया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: सुखबीर बादल को अंतरिम जमानत के लिए करना होगा आत्मसमर्पण, होशियारपुर कोर्ट ने दिया निर्देश
अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश होशियारपुर की अदालत ने अंतरिम जमानत के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 13 सितंबर तक निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों के अंतर्गत शिरोमणि अकाली दल नेताओं के खिलाफ दायर एक आपराधिक शिकायत में सुखबीर बादल ने अंतरिम जमानत का आवेदन किया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

ये भी शिक्षक: जरूरतमंद बच्चों को मुक्केबाजी सिखा रहे पंजाब पुलिस के एएसआई, अभावों में भी दे रहे आगे बढ़ने की सीख
न रिंग है, न पंचिंग बैग। है तो सिर्फ बॉक्सिंग का जुनून। खुले आसमान तले अभ्यास करते बच्चे कल सुनहरा इतिहास लिखने के लिए पसीना बहा रहे हैं। एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोहित चमोली की तरह खेलों में छाने की हसरत है। उनके इसी सपने को पूरा करने में दिनरात जुटे हैं कोच जोगिंदर सिंह।  पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब: बटाला को अलग जिला बनाने की मांग, दो बागी मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने का मांगा समय
मुख्यमंत्री पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यक्षमता पर सवाल उठा चुके और इस्तीफे की मांग कर चुके पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। हालांकि दोनों मंत्रियों ने यह मांग बटाला को जिला बनाने और उसके विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए की है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि कैबिनेट मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed