फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 04 June 2021

पंजाब: दिल्ली में कैप्टन की पेशी और पंजाब में वैक्सीन बेचने के आरोप पर हंगामा... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 04 Jun 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को निपटाने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति से मिलने पहुंचे। तीन घंटे की मुलाकात के बाद कैप्टन ने कहा कि बस चुनाव पर चर्चा हुई है। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 04 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर केंद्र की तरफ से आई वैक्सीन को बेचने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई दी। वहीं गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती मिल्खा सिंह से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की कलह: कमेटी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- चुनाव पर चर्चा हुई
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को दिल्ली में हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी के सामने अपना पक्ष रखने के लिए गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे। यह कमेटी पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को शांत करने के लिए बनाई गई है। कैप्टन की बात सुनने के बाद कमेटी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: वैक्सीन बेचने का मुद्दा गरमाया, सुखबीर के बाद प्रकाश जावडे़कर ने भी उठाए सवाल 
पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मुद्दा गरमा गया है। गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू पर संगीन आरोप लगाकर मामले की जांच हाईकोर्ट से करवाने की मांग की थी। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा था। वहीं शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर भी मैदान में उतर आए और मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। 
पढ़ें पूरी खबर...


चंडीगढ़: पीजीआई में भर्ती मिल्खा सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात 
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को तबीयत खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में जाना। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि वे ठीक होकर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...

गर्व: कपूरथला की आशिमा से पीएम ने की बात, मां बोलीं-शाहरुख खान से मिलकर भी इतनी खुशी न मिलती 
कोविड-19 के कारण पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इसे लेकर गुरुवार को पीएम ने 12वीं कक्षा के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के मंतव्य से उनके साथ ऑनलाइन बातचीत की। ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग में पूरे उत्तर भारत से कपूरथला की माल रोड निवासी आशिमा पुरी के साथ पीएम मोदी ने 4 मिनट 10 सेंकेड बात की। 
पढ़ें पूरी खबर... 

बठिंडा: आंखों में केमिकल स्प्रे कर ज्वेलर से लूटे 150 ग्राम सोने के जेवर 
बठिंडा थाना कोतवाली के बिल्कुल साथ सटे पोस्ट आफिस बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी सवार पुरुष एवं महिला एक ज्वेलर की दुकान में दाखिल हुए। कुछ ही मिनटों में आरोपियों ने दुकान मालिक भीम सेन की आंखों में केमिकल स्प्रे कर डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।  
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed