{"_id":"60b9f5b22d0a014fda610bc9","slug":"loot-from-jeweller-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: आंखों में केमिकल स्प्रे कर ज्वेलर से लूटे 150 ग्राम सोने के जेवर, पुलिस थाने से कुछ दूरी पर वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: आंखों में केमिकल स्प्रे कर ज्वेलर से लूटे 150 ग्राम सोने के जेवर, पुलिस थाने से कुछ दूरी पर वारदात
Fri, 04 Jun 2021 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:13 PM IST
सार
स्कूटी पर आए एक पुरुष और महिला ने ज्वेलर से सोने की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही ज्वेलर ने जेवर निकालकर काउंटर पर रखे तो आरोपियों ने केमिकल स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा थाना कोतवाली के बिल्कुल साथ सटे पोस्ट आफिस बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी सवार पुरुष एवं महिला एक ज्वेलर की दुकान में दाखिल हुए। कुछ ही मिनटों में आरोपियों ने दुकान मालिक भीम सेन की आंखों में केमिकल स्प्रे कर डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस और फोरेसिंक टीम ने जांच की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भीम सेन निवासी बठिंडा की पोस्ट आफिस बाजार में फैशन ज्वेलर के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी पर एक पुरुष और महिला आए। दुकान में दाखिल होते ही दोनों ने दुकान मालिक से सोने की चेन दिखाने को कहा। जब दुकान मालिक ने सोने की चेन दिखाई तो दोनों ने दुकान मालिक की आंखों में केमिकल स्प्रे कर दिया और काउंटर पर रखे करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूट कर फरार हो गए। दुकानदार ने शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार एकत्र हो गए और भीम सेन को संभालकर सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त दुकान में सीसीटीवी कैमरे तो चल रहे हैं पर उनमें रिकार्डिंग नहीं हो रही। अब पुलिस आस पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने दुकान मालिक भीम सेन के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन