{"_id":"6ad60f4a10a1fd6d53038f13","slug":"petrol-pump-staff-assaulted-in-kapurthala-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पहुंचे हथियारबंद बदमाश: फ्यूल भरवाकर नहीं दिए पैसे, कर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पहुंचे हथियारबंद बदमाश: फ्यूल भरवाकर नहीं दिए पैसे, कर्मियों से की मारपीट
Mon, 19 Oct 2026 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:08 PM IST
सार
कपूरथला में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर हथियारबंद आरोपियों ने पंप कर्मियों से मारपीट कर दी। फ्यूल भरवाने को लेकर युवकों ने पैसे नहीं दिए और बाद में हथियारबंद आरोपियों को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर विवाद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में अनाज मंडी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हथियारों से लैस युवकों द्वारा हमला करने और पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पंप कर्मचारी रंजीत बाबू के सिर पर गंभीर चोट लगने की जानकारी मिली है। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्यूल के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पेट्रोल पंप के मालिक सुरिंदर सिंह और मैनेजर सन्नी के अनुसार, दो युवक पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने आए थे। फ्यूल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने उनसे पैसे मांगे तो कथित तौर पर दोनों युवकों ने गुस्सा दिखाते हुए कहा कि कर्मचारी उन्हें नहीं जानते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवक
पंप मालिक का आरोप है कि विवाद के कुछ समय बाद एक गाड़ी में सवार होकर पांच से सात युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके पास कृपाण, तलवार और टकुए जैसे हथियार थे। मौके पर पहुंचते ही युवकों ने पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंप मालिकों ने आरोप लगाया कि हमलावरों में रोबिन लाहौरिया नाम का व्यक्ति भी शामिल था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने मुफ्त में फ्यूल भरवाने के लिए दबाव बनाया था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
हमले के दौरान पंप कर्मचारी रंजीत बाबू के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पेट्रोल पंप मालिकों के मुताबिक, पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उनका कहना है कि फुटेज से हमले में शामिल युवकों की पहचान करने और घटनाक्रम को समझने में मदद मिल सकती है। थाना प्रभारी दविंदरपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
घटना के समय अनाज मंडी में किसानों की मौजूदगी के कारण इलाके में काफी भीड़ थी। ऐसे में दिनदहाड़े हथियारों से हमला किए जाने के आरोपों ने स्थानीय व्यापारियों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि फ्यूल के पैसे मांगने पर कर्मचारियों के साथ इस तरह की मारपीट होना गंभीर मामला है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।