फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi spoke to Milkha Singh and wished him speedy recovery 

चंडीगढ़: पीजीआई में भर्ती मिल्खा सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात, जल्द स्वस्थ होने की कामना की 

Fri, 04 Jun 2021 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 10:31 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मिल्खा सिंह को पहले मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में परिजन उन्हें घर ले आए थे। गुरुवार को बुखार के साथ बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi spoke to Milkha Singh and wished him speedy recovery 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह से बात की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद पीजीआई में भर्ती पद्मश्री मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य का हाल जाना। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे बातचीत की। इस दौरान उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह और बेटी मोना भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से कहा कि आप जल्द स्वस्थ हो जाइए। आपको टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाना है। बता दें कि मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया किया। जीव ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री ने उनके पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए समय निकाला, इसके लिए वह उनके आभारी हैं। जीव मिल्खा सिंह ने उन तमाम शुभचिंतकों का शुक्रिया भी अदा किया, जो मिल्खा सिंह की सेहत को लेकर चिंतित हैं। जीव ने बताया कि उनके पिता पीजीआई में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्खा सिंह ने मोदी को बताया था लोकप्रिय नेता

मिल्खा सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद जब देश में मोदी की सरकार का पहला कार्यकाल पूरा हुआ था तो उन्होंने मोदी को लोकप्रिय नेता बताया था। उन्होंने कहा था कि मोदी ने विदेश में भारत की छवि को बेहतर बनाया है। उस समय मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह राजनीतिक आदमी नही हैं, सभी पार्टियां उनके लिए समान हैं। लेकिन मोदी में उन्हें एक बात अच्छी लगती है कि वह हर देश से दोस्ती रखना चाहते हैं।

मिल्खा सिंह की तबीयत कुछ बेहतर: डॉ.जगतराम
पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम ने शुक्रवार देर शाम एक वीडियो जारी कर बताया कि मिल्खा सिंह को 3 जून को पीजीआई के आईसीयू में दाखिल किया गया था। उनकी हालत काफी बेहतर है। तीन डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

निर्मल मिल्खा सिंह की हालत गंभीर
दूसरी ओर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ती जा रही है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed