फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab theatres cancel 'shootout at wadala' shows

पंजाब में नहीं चलेगी 'शूटआउट एट वडाला'

Mon, 06 May 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
punjab theatres cancel 'shootout at wadala' shows

एक ओर जहां जॉन अब्राहम की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' देशभर में धूम मचा रही है, वहीं पंजाब के कई सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


भारतीय वाल्मिकी धर्म समाज की शिकायत के बाद लुधियाना, मोगा, जालंधर, भटिंडा, अमृतसर में फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया है।

समुदाय का आरोप है कि फिल्म के बहुतेरे संवादों में भारतीय वाल्मिकी धर्म समाज का अपमान किया गया है।

फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक संजय गुप्ता को लीगल नोटिस भी भेज दिया गया है।

समुदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण डेविड के अनुसार, फिल्म में दो ऐसे संवाद हैं जिनमें वाल्मिकी जी का अपमान किया गया है।

दरअसल फिल्म के एक संवाद में एक अभिनेता ने कहा है कि, 'हर चोर वाल्मिकी नहीं होता।' इसके अलावा जॉन के एक डायलॉग, 'एकलव्य ने अंगूठा दिया था मैं पूरा हाथ दे दूंगा' को लेकर भी समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन


समुदाय की प्रतिक्रिया के बाद पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह और डिप्टी कमिश्नर के आदेश के बाद फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed