फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: State BJP in-charge Dushyant Gautam called Sidhu a traitor

पंजाब: प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सिद्धू को बताया 'देशद्राही', बोले- कैप्टन जैसे देशभक्त का पार्टी में स्वागत है

Wed, 29 Sep 2021 04:11 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:11 PM IST
सार

पंजाब भाजपा प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने अमर उजाला से चर्चा करते हुए कहा, हमने पहले भी कई बार कहा है कि कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। न ही कांग्रेस पार्टी में कोई नैतिक मूल्य बचे हैं। कांग्रेस सत्ता के लालच के कारण जनता के वोटों के साथ खिलवाड़ कर रही है...

विज्ञापन
Punjab: State BJP in-charge Dushyant Gautam called Sidhu a traitor
दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के भीतर मचा सियासी भूचाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू ने 72 दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा, जिसमें लिखा कि वे पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकते। इस बीच भाजपा के पंजाब प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सिद्धू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू का इस्तीफा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अज्ञानता का परिणाम है। भाजपा अमरिंदर सिंह जैसे बड़े राष्ट्रभक्त का सम्मान करती हैं। कैप्टन सहित सभी राष्ट्रभक्तों का भाजपा में स्वागत है।  

विज्ञापन


पंजाब भाजपा प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने अमर उजाला से चर्चा करते हुए कहा, हमने पहले भी कई बार कहा है कि कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। न ही कांग्रेस पार्टी में कोई नैतिक मूल्य बचे हैं। कांग्रेस सत्ता के लालच के कारण जनता के वोटों के साथ खिलवाड़ कर रही है। हमें बड़ा दुःख है कि जिस व्यक्ति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू कहा, जिसके पाकिस्तान और उनके हुक्मरानों के साथ संबंध हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने जिसे देशद्रोही तक कहा है, उसे कांग्रेस पार्टी ने पंजाब का अध्यक्ष तक बना दिया। सिद्धू का इस्तीफा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अज्ञानता का परिणाम है। वैसे तो ये कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी मामला है लेकिन ये फिर भी ये साफ जाहिर होता कि ये अज्ञानता भी है और नासमझी है।

विज्ञापन

कैप्टन ने भी बोला हमला

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट लिखा था कि मैंने इसके (सिद्धू के) बारे में पहले ही कहा था कि वह स्थिर नहीं है। कैप्टन ने लिखा, मैंने आपसे कहा था...वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। इसके बादा माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed