फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police will make its website hitech

हाईटेक होगी पंजाब पुलिस: कौन है हिरासत में, एक क्लिक से चलेगा पता-वेबसाइट पर इन हाउस सर्च इंजन की मिलेगी सुविधा

Mon, 25 Oct 2021 09:14 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:14 AM IST
सार

पंजाब पुलिस जल्द अपनी वेबसाइट को हाईटेक करने जा रही है। एक क्लिक से अब पता चल सकेगा कि पुलिस ने किस व्यक्ति को हिरासत में लिया है। नवंबर तक साइट का लोकार्पण कर दिया जाएगा। साइट पर पंजाब पुलिस का इतिहास, अफसरों के नाम, नंबर और थानों की जानकारी भी साझा की जाएगी। वेबसाइट का डिजाइन भी चेंज किया गया है।

विज्ञापन
Punjab Police will make its website hitech
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस की हिरासत में कौन है, अब इसकी जानकारी कंप्यूटर पर एक क्लिक से मिल सकेगी। पंजाब पुलिस अपनी वेबसाइट को आधुनिक (हाईटेक) रूप दे रही है। जिसमें इन हाउस सर्च इंजन की सुविधा के साथ ही पुलिस के इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी। इस वेबसाइट के जरिये आम लोग पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे सकेंगे। आधुनिक हो रही वेबसाइट के होमपेज को लोगों की सुविधा के लिए 3 भागों में बांटा गया है। पहले भाग में पंजाब पुलिस का इतिहास, जिला जोन और रेंज के आधार पर सभी जानकारी दी जाएगी। इसमें अधिकारियों की नियुक्तियां, आर्म्ड बटालियन की जानकारी के साथ नक्शों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब: बाइक छीनने पर नौजवान ने किया विरोध तो लुटेरों ने गोली मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन


थानों की जानकारी होगी साझा
वेबसाइट के बाईं ओर दी गई सभी जानकारी के साथ ही पुरस्कृत हुए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में भी बताया जाएगा। दूसरे सेक्शन में सर्विंग पंजाब को शामिल किया गया है। इसमें आईजीपी, रेंज स्तर पर डीआईजी और जिलों में तैनात सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अंतर्गत आने वाले सभी थानों की जानकारी को साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूनिट की जानकारी भी मिल सकेगी। आम लोगों के लिए पुलिस के रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी के लिए इसमें अलग से न्यूज रूम की व्यवस्था की गई है। फाइंड यूनिट में पुलिस ढांचे का पूरा ब्योरा रहेगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नए रूप में बनाई जा रही वेबसाइट को गागर में सागर तकनीक के आधार पर बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, बीएसएफ, कृषि कानून, पंजाबी भाषा, विशेष पैकेज के मुद्दे पर होगी चर्चा


‘कांटेक्ट अस’ में मिलेंगे नंबर
लोगों की हमेशा से शिकायत रही है कि हमें पुलिस अधिकारियों का नंबर नहीं मिल रहे हैं। वेबसाइट के ‘कांटेक्ट अस’ सेक्शन में उनकी यह परेशानी दूर होगी। इसमें पुलिस के सभी अधिकारियों के पद, कार्यालय और घर के टेलीफोन नंबर, मोबाइल नंबर के साथ ही ई-मेल की जानकारी दी गई है।
 
दे सकेंगे अपने सुझाव
पंजाब की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वेबसाइट में ‘युअर ओपिनियन मैटर्स’ कॉलम दिया गया है। जिसमें स्थानीय लोग अपने सुझाव और विचारों को अधिकारियों से साझा कर पाएंगे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस सेक्शन से सूबे की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें-पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जर्मनी की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सूबे में निवेश का दिया न्योता

नवंबर में होगा लोकार्पण
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इन दिनों वेबसाइट को फाइनल किया जा रहा है। मौजूदा वेबसाइट में हाईटेक डिजाइनिंग की गई है, जिसे देखकर लोगों को अच्छा महसूस होगा। प्रवक्ता के अनुसार इस वेबसाइट का नवंबर में औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed