फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police registered case of rape on municipal councillor In Suman

Suman: पुलिस ने नगर पार्षद पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर किया काबू, किराए पर रहती थी तलाकशुदा महिला

Thu, 31 Aug 2023 05:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

डीएसपी भरपुर सिंह ने बताया कि बाहरी जिले से संबंधित पीड़िता ने शिकायत में लिखा कि वह सुनाम में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसी वार्ड के नगर पार्षद सुखवीर सिंह सुक्खी से जान पहचान हो गई। बाद में नगर पार्षद, उसे कौंसिल या किसी अन्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन
Punjab Police registered case of rape on municipal councillor In Suman
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तलाकशुदा महिला को डरा धमका कर और नौकरी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सुनाम के नगर पार्षद के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने करीब चार महीने पहले पंजाब राज्य महिला आयोग को शिकायत कर इंसाफ़ दिलाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने शिकायत की गहन पड़ताल में दोनों पक्षों को शामिल करके नगर पार्षद के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


महिला राज्य आयोग से लगाई थी इंसाफ़ की गुहार 
डीएसपी भरपुर सिंह ने बताया कि बाहरी जिले से संबंधित पीड़िता ने शिकायत में लिखा कि वह सुनाम में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसी वार्ड के नगर पार्षद सुखवीर सिंह सुक्खी से जान पहचान हो गई। बाद में नगर पार्षद, उसे कौंसिल या किसी अन्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। अपने कारोबारी स्थल पर भी उसने कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नौकरी नहीं मिलने के बाद उसने दूरी बना ली लेकिन आरोपी उसे पिस्तौल के बल पर डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी और ख़ाली दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवा लिए। डीएसपी भरपुर सिंह ने बताया कि आरोपी के प्रभाव के कारण पीड़िता, सामने आने से घबराती रही और इधर उधर भागती रही। भारी मशक़्क़त के बाद पुलिस, पीड़िता तक पहुँची और पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी को भी पड़ताल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पड़ताल के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की परतें खोलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed