फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police, Human Rights, Complaints, Deputy CM Sukhbeer Singh Badal

मानवाधिकार उल्लंघन में पुलिस बन रही खलनायक

Wed, 11 Dec 2013 01:49 AM IST
हमीर सिंह
हमीर सिंह Updated Wed, 11 Dec 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police, Human Rights, Complaints, Deputy CM Sukhbeer Singh Badal
पंजाब पुलिस का मानवीय चेहरा सामने लाने के लाख प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन यदि मानवाधिकारों की आंकड़ों में बात बात की जाए तो पुलिस खलनायक लग रही है।
विज्ञापन


पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग में ही पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रतिदिन दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें मानवाधिकार उल्लंघन की आ रहीं हैं। यह शिकायतें अन्य सभी शिकायतों का 55 फीसदी हिस्सा हैं।

पंजाब मानव अधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आयोग के 1997 में स्थापित किए जाने से लेकर 30 नवंबर 2013 तक पुलिस के खिलाफ 1,11,336 शिकायतें आ चुकी हैं।

यह कुल शिकायतों का 55 फीसदी हिस्सा है। शिकायतें बढ़ती भी जा रही हैं क्योंकि औसतन शिकायतें प्रति दिन 17 दर्ज होती रही हैं और अब  2012 में पुलिस के खिलाफ 9645 शिकायतें आई थीं, जो 26 शिकायतें रोजाना की हैं।
विज्ञापन


साल 2013 में मानव अधिकार आयोग के पास 30 नवंबर तक कुल 15151 शिकायतें दर्ज हुई हैं।  

इस तरह प्रतिदिन का हिसाब लगाया जाए तो कुल 45 शिकायतें प्रतिदिन दर्ज हुई हैं।

इनमें से 8470 शिकायतें पुलिस के खिलाफ हैं और रोजाना शिकायतों की औसतन 25 बनती है।

हालांकि शिकायतें केवल पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के पास वाली हैं।

इसके बिना भी कई मंचों पर ऐसी शिकायतें की जाती हैं। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बहुत से मुकदमे विभिन्न अदालतों में भी चल रहे हैं।

बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर 181 नंबर जारी
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अगस्त महीने में ही पुलिस के खिलाफ शिकायत के लिए 181 नंबर जारी किया है।

इस पर प्रतिदिन अलग से बहुत शिकायतें आ रही हैं। इस नंबर पर मिली शिकायत पर संबंधित एसएसपी को रिपोर्ट देनी होती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले दिनों में पुलिस के खिलाफ शिकायतें और भी बढ़ सकती हैं क्योंकि 181 पर की काल को शिकायत के रूप मे दर्ज कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में देखने की बात यह है कि 181 के आने के बाद क्या मानव अधिकार आयोग के पास आने वाली शिकायतों में कमी आएगी या नहीं?
 
2007 से नवंबर 2013 तक मानव अधिकार आयोग को मिलीं शिकायतें

साल          शिकायतों की संख्या        पुलिस के खिलाफ शिकायतें
2007         15800                       9410
2008          15400                       9026
2009          16755                       8905
2010           19266                      10338
2011           16321                       8562

2012            18322                       9825
2013             15151                      8470
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed