{"_id":"dbfb4c4e-d26d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-police-arrested-a-man-for-fake-marriage-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियां-बीवी के प्यार में फंस गया 'काजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियां-बीवी के प्यार में फंस गया 'काजी'
कपूरथला/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के एक युवक की प्रेम कहानी फेसबुक से शुरु हुई। इंग्लैंड के यार्कशायर में रहने वाली प्रेमिका शादी के लिए राजी हो गई लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए तैयार न थे।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने शादी तो कर ली लेकिन जिस व्यक्ति ने लड़की के संरक्षक के रूप में हस्ताक्षर किए थे, वह फंस गया। लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फगवाड़ा के एसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि एनआरआई लड़की की मां शविंदर कौर सिंह ने बताया है कि उनकी बेटी हरप्रीत कौर यार्कशायर में रहती है।
फगवाड़ा के सुखजीत सिंह ने इंग्लैंड जाने के लिए उनकी लड़की से फेसबुक के जरिए चैटिंग शुरू की। फिर उसको अपना हाई स्टेटस दिखाकर प्रेम जाल में फांस लिया।
झांसे में आकर हरप्रीत जून 2011 में इंग्लैंड से फगवाड़ा आई तथा मां-बाप को कुछ नहीं बताया। उन्होंने गुरुद्वारा खेड़ा रोड में उनकी मर्जी के बिना शादी कर ली। जब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लड़की के मां-बाप के वहां उपस्थित न होने का शक हुआ तो उन्होंने शादी का सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में उन लोगों ने फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर 29 जुलाई को मैरिज रजिस्ट्रार के कार्यालय में शादी रजिस्टर्ड करवा ली। सुखजीत सिंह उनकी बेटी को लेकर इंग्लैंड चला गया। अब लड़के की मां भी विदेश जाने की फिराक में है।
लड़की की मां ने बताया कि अमर किशोर ने लड़की के संरक्षक को तौर पर हस्ताक्षर किए।
डीएसपी ने जांच में पाया कि जालसाजी में सुखजीत सिंह, हरप्रीत कौर व अमर किशोर की मिलीभगत सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने अमर किशोर को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।