फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, LS Election, Singlae Phase, Proposal, Election Commission

पंजाब में लोकसभा चुनाव एक चरण में करवाने का प्रपोजल

Sun, 23 Feb 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab, LS Election, Singlae Phase, Proposal, Election Commission
पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग से सिफारिश की है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। इसके साथ ही यह चुनाव मई में कराए जाने का प्रपोजल भी आयोग को दिया है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों की आयोग के साथ हुई बैठक के दौरान यह प्रपोजल दिया गया। प्रपोजल में कहा गया है कि एक ही चरण में चुनाव कराने से संवेदनशीलता का अतिरिक्त बोझ पुलिस व प्रशासन पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


चुनाव दो चरण में होने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक सीट से दूसरी सीट पर जाकर काम करने से क्षेत्रों में स्थिति संवेदनशील बन जाती है।

इसलिए चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। पिछले आम चुनाव में पंजाब की 13 सीटों पर वोटिंग दो चरणों में हुई थी।

इसके साथ ही चुनाव आयोग से कहा गया है कि प्रदेश में गेहूं की कटाई अप्रैल महीने में होती है तथा माह के अंत तक चलती है।

इसलिए प्रदेश में मतदान इसके बाद ही कराया जाए। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने इस बारे में कहा है कि प्रपोजल पर अंतिम निर्णय आयोग को लेना है। उनकी तरफ से चुनावी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी वादों पर नजर
चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात अधिकारी उम्मीदवारों के वादों पर भी नजर रखेंगे। आयोग की ओर से उम्मीदवारों और पार्टियों को कहा गया है कि वह वही वादे करें, जो पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed