फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab, jalandhar, firing

गार्ड के हाथ से गन गिरने से बैंक में चली गोली

Sat, 08 Feb 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 08 Feb 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, firing
मंडी फैंटन गंज चौक में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच में दोपहर को अचानक गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास ही दुकान पर बारदाना का काम करता एक कर्मचारी गोली का छर्रे लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


 घायल की तरफ से पुलिस को कोई भी बयान न दिए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई में रुकावट हो रही थी। मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के एसएचओ केवल कृष्ण का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जब घायल व्यक्ति बयान देगा तो ही अगली कार्रवाई होगी। घायल की पहचान चरनदास पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह गोली बैंक के गार्ड की बंदूक से चली है। गोली चलने के बाद गार्ड रछपाल सिंह फरार बताया जा रहा था। हालांकि बैंक के सिक्योरिटी इंचार्ज एसएस नेगी और रमेश भगत का कहना है कि रछपाल कहीं भी भागा नहीं है, वे बैंक के भीतर ही है। गोली चलने के बाद मौके पर थाना तीन व बारादारी की टीम पहुंच गई। टीम ने तुरंत ही क्षेत्र को पूरी तरह से सील करने के साथ बैंक को भी बंद करवा दिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को एक घंटा लेट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी थाना तीन के प्रभारी एसआई सुखबीर सिंह का कहना है कि यह मामला अचानक गोली चलने का है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल से इलाज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed