फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Jagraon, Narendra Modi Rally, Punjab Police, Four Layer Security, Intelligence Input, Sugar mill

फोर लेयर सुरक्षा इंतजाम में जुटी पंजाब पुलिस

Sat, 30 Nov 2013 11:53 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab, Jagraon, Narendra Modi Rally, Punjab Police, Four Layer Security, Intelligence Input, Sugar mill
नरेंद्र मोदी को जगरांव में होने वाली रैली के दौरान फोर लेयर सिक्योरिटी उपलब्ध कराई जाएगी। इंटेलिजेंस इनपुट को ध्यान में रखकर पंजाब पुलिस ने विशेष सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


21 दिसंबर को जगरांव की चीनी मिल के मैदान में होने वाली रैली को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर आला पुलिस अधिकारियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।
विज्ञापन


रैली की तैयारियों में जुटी गठबंधन सरकार को चीनी मिल की 91 एकड़ जमीन जुटने वाली भीड़ के लिहाज से कम लग रही है, लिहाजा रैली स्थल का घेरा 150 एकड़ में करने के लिए अतिरिक्त जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि रैली स्थल जितना बड़ा होगा, सुरक्षा- व्यवस्था में उतनी ही दिक्कतें आएंगी।

मोदी की पटना रैली में हुए धमाके और उसके बाद संभावित खतरे को लेकर इंटेलिजेंस एजेंसियों के इनपुट को पंजाब पुलिस गंभीरता से ले रही है।

रैली से एक सप्ताह पहले चीनी मिल परिसर को फिर से खोलकर उसकी सघन जांच की जाएगी और इसके बाद उसे सील कर दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैठक में मोदी को फोर लेयर सिक्योरिटी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मंच पर सिर्फ उन्हीं लोगों को स्थान दिया जाएगा, जिनका नाम सूची में होगा।

इसके अलावा सुरक्षा नियमों के तहत ‘डी’ का दायरा तय होगा और इसके बाद सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। कुछ जगह छोड़ कर बेरिकेडिंग के उस पार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

 
पूर्व आतंकियों की गतिविधियों पर नजर
रैली पर संभावित आतंकी खतरे को ध्यान में रखकर पुलिस ने पूरे मालवा क्षेत्र में पूर्व आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं। आतंकवाद के दौर में जगरांव इलाका काफी सरगर्म रहा है और यहां कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया था। इसके मद्देनजर पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed