{"_id":"6255570f6dcaff5e837261c5","slug":"punjab-government-ordered-that-parents-shall-be-at-liberty-to-purchase-uniforms-and-books-from-any-place-of-their-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: किसी भी दुकान से वर्दी और किताब खरीद सकेंगे अभिभावक, मान सरकार ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: किसी भी दुकान से वर्दी और किताब खरीद सकेंगे अभिभावक, मान सरकार ने जारी किए आदेश
Tue, 12 Apr 2022 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:10 PM IST
सार
पंजाब में विद्यार्थियों के अभिभावकों को किसी भी दुकान से वर्दी और किताबें खरीदने की छूट मिल गई है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को निजी स्कूलों को वर्दी और किताबें बेचने वाले कस्बों के कम से कम तीन और शहरों के 20 दुकानों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को भी तुरंत साझा करनी होगी।
विज्ञापन
इस कदम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके घरों के आसपास मर्जी के मुताबिक किसी भी निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने की छूट देना है। इससे पहले अभिभावकों को स्कूल प्रबंधकों द्वारा किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था। मुख्यमंत्री ने पहले ही निजी स्कूलों को आदेश दिए हैं कि अभिभावकों को किसी भी दुकान से किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए मजबूर न किया जाए।
विज्ञापन
जांच के लिए डीईओ बनाएं कमेटी: हेअर
इस मामले में स्थिति का जायजा लेने के बाद शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने डीईओ को हिदायत दी कि इन आदेशों की सख्ती से पालन सुनिश्चित बनाने के लिए निगरानी करने वाली टीमों का गठन किया जाए। मंत्री ने कहा कि ये टीमें औचक ढंग से निरीक्षण कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायतों की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Punjab govt in an order says "Section 5 of the Act directs all unaided institutions to notify and display the specifications of uniform and books at conspicuous place and the parents shall be at liberty to purchase such uniforms and books from any place of their choice." pic.twitter.com/cTxbvXPZ0k
— ANI (@ANI) April 12, 2022