फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Farmers surrounded BJP candidate and minister

Punjab: किसानों ने BJP उम्मीदवार व मंत्री को घेरा, कहा- ‘सानूं सवेर दा फाहे लाया, तुस्सी गुलाब जामुन खा रहे ओ’

Sat, 11 May 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ(कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ(कपूरथला) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 10:51 PM IST
सार

भुलत्थ में चुनाव मीटिंग स्थल के बाहर 11 सवाल पूछे। सुबह से एरिया छावनी बना रहा। केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। काली पट्टियां बांध विरोध जताया गया। किसान गुरुद्वारा सुखसागर भुलत्थ में एकत्रित हुए और मीटिंग करके योजना बनाई। 

विज्ञापन
Punjab: Farmers surrounded BJP candidate and minister
विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

‘सानूं सवेर दा फाहे लाया, तुस्सी अंदर गुलाब जामुन खा रहे ओ, किसानां नू दिल्ली क्यों नहीं जान दित्ता, की अस्सी इस देश दे वासी नहीं’ जैसे 11 तीखे सवाल भारतीय किसान यूनियन पंजाब (कादियां) के जिला प्रधान जसबीर सिंह लिट्टां समेत भारी तादाद में पहुंचे किसानों ने भाजपा उम्मीदवार अनीता सोमप्रकाश और उनके केंद्रीय राज्यमंत्री पति सोमप्रकाश किए।  
विज्ञापन

विज्ञापन

जब सोमप्रकाश ने बैठकर बात करने के लिए कहा तो किसान नेता बोले हमें तो सुबह से यहां घेर रखा है और आप लोग अंदर गुलाब जामुन का लुत्फ उठा रहे थे। हमें तो पुलिस आगे नहीं आने दे रही थी। किसान नेताओं ने एक-एक करके स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न करने, अजय मिश्रा टैनी पर कार्रवाई में रोड़े अटकाने, शुभकरण पर गोलियां चलाने से लेकर चुनाव बांड के भ्रष्टाचार जरिये कारपोरेट के पास देश बेचने से लेकर कारपोरेट का कर्ज तुरंत माफ करने जैसी फुर्ती किसान कर्ज माफी में क्यों नहीं दिखाने जैसे सवाल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश खुद को किसानों का हमदर्द बताते हुए उनकी बात केंद्र सरकार में उठाने की बात बार-बार कहते रहे। वहीं कुछ सवालों पर सोमप्रकाश कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इससे पहले किसान गुरुद्वारा सुखसागर भुलत्थ में एकत्रित हुए और पगड़ियों पर काली पट्टियां बांधकर जहां केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से रोके जाने पर पंजाब सरकार के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान दलबीर सिंह नानकपुर जिला सीनियर उपप्रधान, जसविंदर सिंह माना तलवंडी जिला उपप्रधान, पूर्ण सिंह खस्सन ब्लाक प्रधान, जोगा सिंह ब्लाक प्रधान नडाला, सतपाल सिंह ब्लाक प्रधान ढिलवां, बहादुर सिंह ब्लाक प्रधान करतारपुर, चरणजीत सिंह, जग्गा पत्तड़, कश्मीर सिंह बोपाराय, जोगिदर सिंह सकत्तर ब्लाक भुलत्थ, बख्शीश सिंह ब्लाक प्रधान कपूरथला, गुरदेव सिंह खस्सन, जसपाल सिंह ब्लाक उपप्रधान काहलवां, बख्शीश सिंह खस्सन, गुरमेज सिंह, प्रितपाल सिंह, बलविंदर सिंह, मलकीत सिंह कमरावां, बलविंदर सिंह बगवानपुर, कमलजीत सिंह बागड़िया, महिंदर सिंह, बलजीत सिंह नंबरदार, बलविंदर सिंह सरपंच, जसवंत सिंह, भूपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

किसानों ने ये पूछे 11 सवाल
1.आंदोलन के समय किसानों के सामने कील क्यों गाड़े, बैरिकेड क्यों लगाए, आंसू गैस क्यों छोड़ी, गोलियां क्यों चलाईं? 
क्या हम विदेशी हैं?किसानों को दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया
2. नौजवान किसान शुभकरण को गोली मारकर क्यों शहीद किया, किसानों के ट्रैक्टर क्यों तोड़े, 400 किसान घायल क्यों किए
3.एमएसपी की कानूनी गारंटी का वायदा करके क्यों मुकरे, स्वामीनाथन रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की, सी-2+50% फार्मूला लागू करने में क्या मुश्किल है
4.लखीमपुर खीरी के कातिलों में इंसाफ के लिए रोड़े क्यों अटकाए गए। अजय मिश्रा टैनी को सरकारी पनाह देने के लिए मंत्रीमंडल में क्यों रखा गया।
5. दिल्ली आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज  किए सारे केस वापस क्यों नहीं लिए
6. कारपोरेटों का कर्जा माफ करने में यदि दिक्कत नहीं तो किसानों की कर्ज माफी में क्या मुश्किल है।
7.बिजली संशोधन बिल 2020 वायदाखिलाफी करके पार्लियामेंट में क्यों पेश किया।
8.प्रदूषण वाले कानून में से खेती वाले क्षेत्र को बाहर क्यों नहीं निकाला।
9. चुनाव बांड के भ्रष्टाचार के जरिये देश को कारपोरेट घरों के पास क्यों बेचा गया।
10.भाखड़ा व पौंग डैमों पर डैम सेफ्टी एक्ट बनाकर पंजाब से क्यों छीने गए।
11.साइलोज के बहाने पंजाब की मंडियां क्यों तोड़ रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed