फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab election 2022: rahul gandhi narrated this story about navjot singh sidhu

Punjab election 2022: सिद्धू की हसरत रह गई अधूरी, राहुल ने उन्हें हीरा बताते हुए सुनाया 40 साल पुराना किस्सा

Sun, 06 Feb 2022 05:31 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 05:31 PM IST
सार

Punjab Election 2022 :  पंजाब में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे। राहुल गांधी ने रविवार को लुधियाना में इसका एलान कर दिया। इसी के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की काफी पुरानी हसरत फिर अधूरी रह गई। 

विज्ञापन
Punjab election 2022: rahul gandhi narrated this  story about navjot singh sidhu
लुधियाना में राहुल गांधी के साथ नवजोत सिद्धू, चरणजीत चन्नी और सुनील जाखड़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पंजाब में कांग्रेस के सीएम चेहरे का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को गरीब घर का मुख्यमंत्री चाहिए। चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी में उठे सियासी भूचाल को शांत करने के लिए कई नेताओं की तारीफ भी की। कहा कि पंजाब कांग्रेस में कई हीरे हैं। अगर मैं उनके बारे में बताने लगूं तो पूरा दिन निकल जाएगा। इस दौरान उन्होंने नवजोत सिद्धू की तरीफ करते हुए उनसे हुई पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।

विज्ञापन

 40 साल पहले हुई थी सिद्धू से मुलाकात

राहुल गांधी ने कहा, 'क्या आप जानते हैं मैं सिद्धू जी से कब मिला। कोई बता सकता है कि मैं सिद्धू जी से कब मिला। मैं आपको बताता हूं सिद्धू जी को भी नहीं पता मैं उनसे कब मिला। सिद्धू जी से मैं 40 साल पहले मिला था। मेरी और सिद्धू जी पहली मुलाकात के बारे में सिद्धू जी को भी नहीं पता है।' 

विज्ञापन

जब सिद्धू ने लिए थे छह विकेट

राहुल ने सिद्धू से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं दून स्कूल में था, आज रविवार है, उस दिन भी रविवार था। यादवेंद्र पब्लिक स्कूल क्रिकेट मैच खेलने दून स्कूल आया था। दून स्कूल की पूरी टीम के सामने नवजोत सिद्धू ओपनिंग गेंदबाज थे। किसी ने कहा ये नवजोत सिंह सिद्धू है, ये फास्ट बॉलर है। सिद्धू ने छह विकेट लेकर 130 रन में दून स्कूल की पूरी टीम को लेटा दिया। अब बैटिंग की बारी आई। ओपनिंग करने कौन आया? नवजोत सिद्धू, सिद्धू जी ने 98 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैंने उस दिन नवजोत सिंह सिद्धू को पहचाना। नेता बनता है। इस व्यक्ति में परसिवरेंस है। ये व्यक्ति प्रैक्टिस कर सकता है, घंटों दे सकता है। उसके बाद क्रिकेटर बने, कमेंटेटर बने, कमेडियन बने उसके बाद राजनेता बने। कभी-कभी इमोशनल हो जाते हैं। हो जाते हैं तो क्या? सिद्धू जी का विजन है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी के बारे में क्या बोले राहुल?
राहुल ने कहा, 'चन्नी जी से मैंने बात की। उनसे पूछा पापा क्या करते हैं? चन्नी जी गरीब घर के बेटे हैं। गरीबी को गहराई से समझते हैं। गरीबी से निकले हैं और दिल में पंजाब है। चन्नी जी मुख्यमंत्री बने। आपने देखा होगा पंजाब में सबसे बड़ा पोस्ट है। आपको अहंकार दिखा? नहीं, जनता के बीच में जाते हैं। मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, योगी  मुख्यमंत्री हैं। उन्हें कभी आपने जनता के बीच जाते देखा है। सड़क पर किसी की मदद करते देखा है। नहीं, क्योंकि वो प्रधानमंत्री नहीं हैं, राजा हैं। चन्नी जी मुख्यमंत्री हैं। ये यहां मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं। ये यहां पंजाब को बदलने आए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed