फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: congress leader Former CM Capt Amarinder singh will meet Amit shah, speculation to join BJP

पंजाब में नई उथल पुथल: 75 साल की उम्र वाले नेताओं को रिटायर करने वाली भाजपा को मिलेगा 80 साल का कैप्टन!

Tue, 28 Sep 2021 03:11 PM IST
अमित शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

पंजाब भाजपा के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राष्ट्रवादी भावनाओं के लिए जाने जाते हैं यदि कांग्रेस से उनका मोहभंग हो रहा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो भाजपा इसका स्वागत करेगी। लेकिन भाजपा नेता ने कहा कि अभी कैप्टन की भूमिका को लेकर कोई अंतिम राय नहीं बनाई गई है...

विज्ञापन
Punjab: congress leader Former CM Capt Amarinder singh will meet Amit shah, speculation to join BJP
अमित शाह के साथ कैंप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस से अपना रिश्ता तोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी कैप्टन को सही तरीके से इस्तेमाल करने की रणनीति पर विचार कर रही है। उन्हें पार्टी में शामिल कराकर पर एक चेहरे के रूप में पेश करना उचित रहेगा, या कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक नए राजनीतिक दल का गठन हो और भाजपा उसका बाहर से सपोर्ट करे, इस संभावना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसी के साथ यह सवाल शुरू हो गया है कि जो पार्टी 75 साल की उम्र पूरा होने पर अपने नेताओं को पार्टी की सक्रिय राजनीति से विदा कर देती है, वह 79 साल के हो चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में अपना चेहरा क्यों बना रही है।

विज्ञापन


पंजाब भाजपा के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राष्ट्रवादी भावनाओं के लिए जाने जाते हैं यदि कांग्रेस से उनका मोहभंग हो रहा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो भाजपा इसका स्वागत करेगी। लेकिन भाजपा नेता ने कहा कि अभी कैप्टन की भूमिका को लेकर कोई अंतिम राय नहीं बनाई गई है। यदि भी पार्टी में शामिल होने की इच्छा रखेंगे तो इस पर अवश्य विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


जहां तक कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्र का सवाल है, पंजाब की स्थिति अपवाद की तरह समझी जा सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के कद्दावर नेता हैं। पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा भी नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो वे पार्टी के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शुरू हुआ मंथन

भाजपा में इस बात को लेकर मंथन तेज हो गया है कि अमरिंदर को पार्टी में शामिल करने से भाजपा को कितना फायदा होगा। पंजाब में भाजपा के अनुकूल कोई माहौल नहीं है। किसान आंदोलन की वजह से उसका बचा-खुचा वोट बैंक भी खिसक सकता है। ऐसे में कैप्टन को लाकर भाजपा को कितना लाभ हो पाएगा यह विचार करने की बात है।



अभी तक भाजपा पंजाब में किसी दलित को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही थी। लेकिन अगर कैप्टन भाजपा में शामिल होते हैं तो पंजाब की राजनीति में एक नया समीकरण पैदा हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed