फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab BJP President Ashwani Sharma targets CM Charanjit Channi

पंजाब: भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का सीएम चरणजीत चन्नी पर हमला, कहा-देशद्रोह के आरोपियों पर जनता का पैसा लुटाना गलत

Sun, 14 Nov 2021 10:56 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 10:56 AM IST
सार

लाल किला हिंसा के आरोपियों को 2-2 लाख देने की घोषणा के बाद भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खजाने में जनता का पैसा है। सीएम ने हिंसा के आरोपियों को मदद देने का एलान किया है। यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Punjab BJP President Ashwani Sharma targets CM Charanjit Channi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लाल किला हिंसा में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों को 2-2 लाख रुपये देने के एलान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री के फैसले को गलत करार देते हुए शर्मा ने कहा कि चन्नी ने पंजाब की जनता के टैक्स का पैसा देशद्रोहियों पर लुटाकर देश विरोधी होने का प्रमाण दिया है। शनिवार को जारी बयान में शर्मा ने कहा कि चन्नी का यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला पूरी तरह से एकतरफा और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाबः मुख्यमंत्री आवास घेरने जाते आप विधायकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री चन्नी को राष्ट्रविरोधी तत्वों पर पंजाब की जनता का पैसा लुटाने का अधिकार किसने दिया? राज्य का खजाना चन्नी की व्यक्तिगत जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन के नाम पर कथित किसान उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों ने लाल किला पर गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए भारत की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बीएसएफ अधिकार क्षेत्र बढ़ोतरी विवाद: आईजी सोनाली मिश्रा ने दिया जवाब, विस्तार से बताई फैसले की वजह

आंदोलन कांग्रेस की उपज
वहीं, 400 के करीब पुलिस जवानों को गंभीर जख्मी किया। साथ ही विश्व के सामने देश का नाम भी शर्मसार किया। ये सभी देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा का यह सारा घटनाक्रम कांग्रेस प्रायोजित था और किसान आंदोलन भी कांग्रेस की उपज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed