फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Before the results of the elections, the candidates reached the gods and goddesses to seek blessings

पंजाब : चुनाव के नतीजों से पहले देवी-देवताओं के पास मन्नत मांगने पहुंचे उम्मीदवार

Sun, 06 Mar 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 12:23 AM IST
सार

सीएम चन्नी मां कामख्या और विधायक तलवाड़ वैष्णो देवी दरबार में नतमस्तक। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली ने श्री बालाजी मंदिर व विधायक लक्खा ने भी नवाया शीश।

विज्ञापन
Punjab: Before the results of the elections, the candidates reached the gods and goddesses to seek blessings
कामख्या मंदिर

विस्तार

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। अभी से ही उम्मीदवार मन्नतें लेकर देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच रहे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी जीत और कांग्रेस सरकार पंजाब में दोबारा बनाने की कामना लेकर गुवाहाटी स्थित मां कामख्या देवी के मंदिर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही लुधियाना के हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवाड़ जम्मू कश्मीर त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार के अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित मां चिंतापूर्णी दरबार पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली भी अपने साथी विधायकों के साथ राजस्थान स्थित श्री बाला जी मंदिर दरबार में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बंगलामुखी धाम पहुंचे थे। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो भी जारी हुए थे। इसके अलावा विधायक संजय तलवाड़ भी समय-समय पर चिंतपूर्णी मां के दरबार में जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव नतीजों का समय आ गया है तो उम्मीदवार फिर से भगवान के दर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अगर बात की जाए हलका साउथ से कांग्रेसी उम्मीदवार ईश्वरजोत सिंह चीमा की तो वह मां बंगलामुखी धाम पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली के साथ श्री बाला जी मंदिर में ही नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed